फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Will be glittering Briudi, Gangali village

जगमग होंगे बरियूड़ी, गंगाली गांव

Mon, 25 May 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Mon, 25 May 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन

सरयू घाटी के बरियूड़ी, गंगाली गांवों के लोगों को बिजली मिलने का सपना पूरा होेने जा रहा है। इस कार्य के लिए शासन से वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है।

विज्ञापन


बरियूड़ी गांव की विद्युतीकरण के लिए 30 लाख, गंगाली के लिए 31 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने पिछले वर्ष इन गांवों का भ्रमण कर विद्युतीकरण का भरोसा दिलाया था।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता सीएस बसनेत ने बताया कि इन गांवों के लिए धन की स्वीकृति मिल चुकी है। रेगडू क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को सुचारु करने के लिए आगर में प्रस्तावित सबस्टेशन व्यवहारिक नहीं पाया गया। अब यहां पूरे क्षेत्र में जीआई तारों, पोलों को बदलने, नए पोलों को लगाने के लिए 43 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे यहां वोल्टेज की समस्या दूर हो जाएगी। स्टाफ की कमी झेल रहे निगम ने पुल्ला फीडर के रखरखाव का जिम्मा प्राईवेट एजेंसी को देने का निर्णय लिया है। तल्लादेश के वैला के लिए 13 लाख, सोराई, मस्टा बकोड़ा आदि गांवों के विद्युतीकरण के लिए भी 15 लाख रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है।

चामी प्राइमरी स्कूल के ऊपर से हाईटेंशन लाईन शिफ्ट की जाएगी। पुल्ला फीडर के लोड को कम करने के लिए पाटन पाटनी, जोड़िया, राईकोट कुंवर, राईकोट महर गांवों को लोहाघाट फीडर में जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed