{"_id":"670ab17964084e647b04cf1e","slug":"wild-elephants-will-not-be-able-to-enter-the-villages-at-night-in-the-12-km-stretch-from-ambagh-to-boom-champawat-news-c-229-1-shld1007-114323-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: आमबाग से बूम तक 12 किमी में रात में जंगली हाथी गांवों में नहीं घुस पाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: आमबाग से बूम तक 12 किमी में रात में जंगली हाथी गांवों में नहीं घुस पाएंगे
विज्ञापन
टनकपुर के शारदा वन रेंज से सटे पूर्णागिरि मार्ग पर सोलर फेंसिंग की जांच करते वन कर्मी। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। वन्य जीवों के लिए प्रमुख शारदा वन रेंज से सटे आमबाग से लेकर उचौलीगोठ तक जंगली जानवर हाथी के गांवों में घुसकर फसल रौंदने पर दो-तीन दिनों से अंकुश की उम्मीद बढ़ गई है। रेंज की ओर से आमबाग से बूम तक क्षतिग्रस्त सोलर फेंसिंग की मरम्मत करा दी है। वन कर्मियों को निरंतर लाइन की देखरेख में लगाया गया है।
शारदा वन रेंज से सटे गांवों में हाथी झुंडों की ओर से गांवों में किसानों की फसल को रौंदना आम हो गया था। विभाग की ओर से 12 किमी सोलर फेंसिंग तो की गई थी लेकिन जगह-जगह लाइन क्षतिग्रस्त पड़ी हुई थी। इससे हाथी अक्सर गांवों में घुसकर कर फसल रौंद रहे थे। ग्रामीण वन विभाग और प्रशासन से हाथियों के आतंक से निजात की मांग उठा रहे थे। रेंजर जोशी ने बताया कि आमबाग से लेकर बूम तक जंगल के किनारे बिछाई लाइन के मरम्मत कार्य को पूरा कर लिया गया है।
पिछले तीन दिनों से टीम उसकी जांच कर रही थी। अब लाइन में करंट दौड़ रहा है। इससे हाथी गांव में नहीं घुस पा रहे हैं। उचौलीगोठ के समाजसेवी गणेश महर ने बताया कि सोलर फेंसिंग की मरम्मत होने के बाद कुछ अंकुश लगा है। गांव से सटी लाइन में सुबह छह से शाम सात बजे तक करंट बंद किया जा रहा है, रात में करंट आन कर दिया जा रहा है। उन्होंने वन विभाग से लाइन की निरंतर जांच करने पर जोर दिया।