फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   wifi

दो महीने भी नहीं चल पाई फ्री वाईफाई सेवा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
wifi
चंपावत जिला मुख्यालय में खराब सीसीटीवी की मरम्मत करते पुलिसकर्मी। - फोटो : CHAMPAWAT
जिला मुख्यालय के नागरिकों को फ्री वाईफाई सेवा की सुविधा का लाभ दो महीने भी नहीं मिल पाया। दिसंबर 2016 में तत्कालीन विधायक हेमेश खर्कवाल ने मुफ्त वाईफाई की सौगात के लिए विधायक निधि से नौ लाख रुपये की धनराशि जारी की थी।
विज्ञापन

इसके लिए कार्यदायी संस्था बीएसएनएल ने चार स्थानों पर सेटअप लगाए थे। नगर के 300 मीटर हवाई रेंज में लोगों को 24 घंटे इसका लाभ मिलना था लेकिन फरवरी 2017 में फ्री वाईफाई सेवा ने काम करना बंद कर दिया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश सिंह अधिकारी, सभासद रोहित बिष्ट आदि का कहना है कि फ्री वाईफाई सेवा को फिर से संचालित करने के लिए शासन स्तर पर बजट की व्यवस्था की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवा के फिर से संचालित होने का प्रस्ताव नहीं
चंपावत। बीएसएनएल के अवर अभियंता विजय बहादुर के अनुसार फ्री वाईफाई सेवा के लिए चंपावत जिला मुख्यालय के स्टेशन रोड, तहसील परिसर, पर्यटक आवास गृह और जिला अस्पताल के पास 10 एमबीपीएस क्षमता के चार सेटअप लगाए गए थे। शुरूआत में सभी सिस्टम ठीक काम करते रहे लेकिन बाद में इनके रखरखाव के लिए बजट का प्रावधान नहीं होने से दिक्कतें आने लगीं। उनके अनुसार वर्तमान में बजट के अभाव में फ्री वाईफाई सेवा के फिर से संचालन का कोई प्रस्ताव नहीं है।

सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत का काम शुरू
चंपावत। जिला मुख्यालय में पुलिस की ओर से सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। मुख्यालय में सात लाख रुपये लागत से भीड़भाड़ वाले 14 स्थानों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। अधिकतर कैमरों के खराब होने से पुलिस को अपराध नियंत्रण में दिक्कतें आ रही थीं। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल का कहना है कि पहले से लगाए कैमरों को ठीक करने के साथ ही और नए स्थानों पर सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed