{"_id":"6ad8f3eb9aa6cdc11907a29d","slug":"fear-of-a-leopard-near-the-polytechnic-campus-forest-department-raises-awareness-champawat-news-c-229-1-shld1019-145886-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पॉलीटेक्निक परिसर के पास तेंदुए का खौफ, वन विभाग ने किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पॉलीटेक्निक परिसर के पास तेंदुए का खौफ, वन विभाग ने किया जागरूक
Wed, 21 Oct 2026 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 21 Oct 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। छमनियां स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्रावास के पास लगातार तेंदुआ दिखाई देने से छात्र-छात्राओं में दहशत का माहौल है। मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग हरकत में आ गया है। विभाग की टीम ने क्षेत्र में गश्त करने के साथ छात्र-छात्राओं को तेंदुए से बचाव और सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी।
रेंजर रमेश चंद्र जोशी के दिशा-निर्देशन में वन विभाग की टीम ने छात्रावास परिसर और आसपास के क्षेत्र में गश्त की। प्रभारी प्रधानाचार्य गोविंद बल्लभ के नेतृत्व में वन बीट अधिकारी रोहित मेहता ने छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि सुबह और शाम के समय अकेले आवाजाही करने से बचें। जरूरी होने पर हमेशा समूह में ही आवागमन करें। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार निगरानी और गश्त की जा रही है। इस दौरान छात्रावास वार्डन मयंक बिष्ट, हिमांशु ढेक और अनीश मौजूद रहे।