{"_id":"5ae753114f1c1ba1098b76bd","slug":"widespread-damage-to-crops-in-huapi-from-hail","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि से ह्यूपानी में फसलों को व्यापक नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलावृष्टि से ह्यूपानी में फसलों को व्यापक नुकसान
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
Updated Mon, 30 Apr 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के ह्यूपानी में ओलावृष्टि से गेहूं को हुआ जबरदस्त नुकसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलावृष्टि से ह्यूपानी में फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। गेहूं की खड़ी फसल चौपट हो गई है। लोगों ने फसल का मुआवजा देने की मांग प्रशासन और सरकार से की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि 20 प्रतिशत फसल भी सुरक्षित नहीं रह गई है।
सोमवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा ने खेती को हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने फसलों को नुकसान होने की जानकारी राजस्व उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह बोनाल को दी। राजस्व उप निरीक्षक ने मौके पर पहुंच कर क्षति का आंकलन किया। बोहरा ने कहा कि फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाया जाएगा। वह इस संबंध में जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे। बोहरा ने बताया कि बारिश से ह्यूपानी की पेयजल लाइन में मलबा भर गया है, जिससे गांव में चार दिन से पानी नहीं आ रहा है। उन्होंने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विशाल सक्सेना से गांव में पानी की सप्लाई सुचारु करने को कहा।