फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   When the bus will come into existence in Champawat

आखिर चंपावत में कब अस्तित्व में आएगा बस अड्डा

Sat, 15 Apr 2017 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 15 Apr 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
When the bus will come into existence in Champawat
चंपावत का रोडवेज बस स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला
 अलग जिला बनने के बीस साल बाद भी चंपावत जिला मुख्यालय में राज्य परिवहन निगम का बस अड्डा अस्तित्व में नहीं आ सका है। ये हाल तब है जब प्रस्तावित रोडवेज बस स्टेशन के लिए भूमि हस्तांतरण का कार्य सात महीने पूर्व ही कर दिया गया है।
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम (सीएनडीएस) की ओर से प्रस्तावित रोडवेज परिसर में शेड निर्माण के लिए 3.5 करोड़ रुपये की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) शासन को भेजी गई है, लेकिन अब तक धनावंटन की मंजूरी नहीं मिलने से रोडवेज बस स्टेशन के निर्माण का कार्य अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय में स्थित लोक निर्माण विभाग के खंडीय कार्यालय को अगस्त 2016 में गोरलचौड़ रोड में शिफ्ट किए जाने के साथ ही नौ अगस्त को लोनिवि की 23 नाली भूमि का हस्तांतरण परिवहन निगम को कर दिया गया था। इस परिसर में लोनिवि के कार्यालय भवन यथावत बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज की ओर से स्टेशन संचालन के लिए यहां तीन कर्मचारियों की तैनाती की गई है। लेकिन परिसर में किसी तरह का सेड नहीं होने तथा अंदर बाहर जाने का मार्ग नहीं होने से परिसर में सन्नाटा रहता है। रोडवेज बस स्टेशन निर्माण के लिए परिवहन निगम की ओर से सीएनडीएस को कार्यदायी संस्था बनाया गया है।


सीएनडीएस के सहायक अभियंता बीसी जोशी के अनुसार स्टेशन में बसों की पार्किग, यात्रियों के लिए सुविधाओं, टिकट काउंटर और प्रतीक्षा हाल के लिए 3.5 करोड़ रुपये की डीपीआर को अब तक मंजूरी नहीं मिलने से कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed