फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Wheels stopped for 16 hours on Tanakpur-Pithoragarh NH

Champawat News: टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर 16 घंटे थमे रहे पहिये

Mon, 14 Aug 2023 10:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 14 Aug 2023 10:01 PM IST
विज्ञापन
Wheels stopped for 16 hours on Tanakpur-Pithoragarh NH
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला के पास मलबा हटाती मशीन। संवाद
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच रविवार रातभर बंद रहा। स्वांला, अमोड़ी, आठवें मील पर आए मलबे से 16 घंटे सड़क पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। हालांकि रात में आवाजाही पर रोक से दिक्कत कम हुई लेकिन सोमवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे बाद वाहनों का संचालन शुरू हो सका। टनकपुर और चंपावत में वाहनों को रोक दिया गया। इस कारण रोडवेज की बसों का संचालन भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक रविवार रात से मलबा आने से एनएच पर पहाड़ और मैदान का संपर्क बाधित रहा। स्वांला, अमोड़ी, आठवें मील पर आए मलबे को हटाने के लिए एनएच खंड को मशक्कत करनी पड़ी। पांच मशीन के जरिये सुबह 11:25 बजे मलबे को साफ कर यातायात को सुचारू कराया जा सका। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लगने से सैकड़ों लोगों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

फोटो 14 सीपीटी 4पी से 7पी तक
एनएच बंद होने का समय
स्वांला : 6:50 बजे से 11:25
अमोड़ी : 7:22 बजे से 11:15
आठवां मील : 8:45 बजे से 11:10
चंपावत जिले में हुई बारिश (मिमी में)
चंपावत : 83
बनबसा : 31
लोहाघाट : 30
पाटी : 22

चंपावत जिले की बंद 17 सड़कें : ककरालीगेट-भैरव मंदिर, ललुवापानी-बनलेख, धौन-दियूरी, रीठा-अमोड़ी, मूलाकोट-कांडे, बाराकोट-रामेश्वर, सलना-कानाकोट, खटोली मल्ली-वैला, बगौटी-डुंगरालेटी, धौन-सल्ली, चल्थी-नौलापानी, सिप्टी-अमकड़िया, चमदेवल-निडिल, टाकखंदक-बालातड़ी, बाराकोट-कोठेरा, गल्लागांव-देवलीमाफी, कजीना-पुनौली सड़क।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
बाटनागाड़ पर फिर आया मलबा, पूर्णागिरि की आवाजाही बंद
निर्माणाधीन टनकपुर-जौलजीबी सड़क पर भी पड़ा असर
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। श्रद्धालुओं के लिए मां पूर्णागिरि धाम की आवाजाही बंद हो गई है। टनकपुर ककरालीगेट-ठुलीगाड़ सड़क पर बाटनागाड़ में भारी मलबा आने से सोमवार सुबह से मार्ग बंद है। इस कारण धाम गए श्रद्धालुओं को लौटने में परेशानी झेलनी पड़ी। बाटनागाड़ के रोखड़ पर श्रद्धालु वाहनों को छोड़ पैदल लौटने के लिए मजबूर हुए हैं। वहीं बाइक से लौट रहे कुछ श्रद्धालुओं ने अन्य लोगों की मदद से किसी तरह वाहन को निकाला। मार्ग बंद होने के बावजूद कुछ श्रद्धालु बाटनागाड़ को मुश्किल से पैदल पार कर बाटनागाड़ से आगे दूसरी तरफ फंसे वाहनों से बढ़ रहे हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने श्रद्धालुओं से मौसम और रास्ते की हालत को देखते हुए जोखिम न उठाने की अपील की है। बाटनागाड़ की वजह से निर्माणाधीन टनकपुर-जौलजीबी सड़क पर भी असर पड़ा है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed