फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Wheels jammed for four hours due to debris on Tanakpur-Pithoragarh National Highway

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा आने से चार घंटे पहिये रहे जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Wheels jammed for four hours due to debris on Tanakpur-Pithoragarh National Highway
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौन के पास आए मलबे को हटाती जेसीबी। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को भारतोली और धौन के पास मलबा आने से चार घंटे यातायात ठप रहा। इसे चलते यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश के चलते से बंद सड़क खोलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इधर चंपावत जिले में चार ग्रामीण सड़क भी बंद है।
विज्ञापन

एनएच पर निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग पर सोमवार को भारतोली और धौन में भारी मात्रा में मलबा आया। एक घंटे बाद सुबह साढ़े सात बजे सड़क खुल गई। इसके बाद धौन में दो बजे से ढाई बजे और तीन बजे से साढ़े पांच बजे तक आवाजाही ठप रही। इस बीच वाहनों की लंबी कतार लग गई। सैकड़ों यात्री घंटों सड़क पर फंसे रहे। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड की ओर से भेजी गई मशीनों से मलबे को हटाया जा सका। वहीं चंपावत जिले में चार सड़कें (बाराकोट-कोठेरा, अमोड़ी-छतकोट, छिनकाछीना-थुवामौनी-सिमलखेत और ठूलीगाड़-भैरव मंदिर) बंद हैं।

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौन के पास सड़क खुलने का इंतजार करते लोग।

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौन के पास सड़क खुलने का इंतजार करते लोग।- फोटो : CHAMPAWAT

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौन के पास सड़क खुलने का इंतजार करते लोग।

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौन के पास सड़क खुलने का इंतजार करते लोग।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed