{"_id":"59fc9fbc4f1c1b97678b9032","slug":"well-those-who-make-personal-vehicles-in-the-roadways-bus-station-are-not","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस स्टेशन में निजी वाहन खड़ा करने वालों की खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस स्टेशन में निजी वाहन खड़ा करने वालों की खैर नहीं
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
इस तरह लोहाघाट के रोड़वेज स्टेशन परिसर में खड़े किए जाते हैं निजी वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टेशन परिसर में अब निजी वाहन खड़ा करने वालों की खैर नहीं। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के किनारे बने रोडवेज परिसर में खड़े तीन वाहनों की पुलिस से शिकायत कर निगम प्रशासन ने चालान करवाया। नवागत यातायात अधीक्षक (टीएस) उमेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि रोडवेज बस अड्डे में किसी भी सूरत में निजी वाहनों को खड़ा नहीं करने दिया जाएगा। निजी वाहनों के खड़ा होने से डिपो की बसों को खड़ा करने में दिक्कतों के अलावा रोडवेज की आमदनी भी प्रभावित हो रही थी।
टीएस ने बताया कि न्यायालय के निर्देशानुसार प्राइवेट वाहनों को रोडवेज बस अड्डे से एक किलोमीटर की दूरी पर उनके आवंटित पार्किंग स्टैंड से ही वाहन संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन टैक्सी और अन्य वाहन चालकों की मनमानी से ये व्यवस्था ठीक से लागू नहीं हो सकी। उपाध्याय ने बताया कि निगम की शिकायत पर पुलिस ने यहां खड़ी दो अल्टो व एक सूमो कार का चालान किया।