फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Welcome of Kailash Gahtodi in Tanakpur

वन विकास निगम के अध्यक्ष गहतोड़ी का किया स्वागत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Welcome of Kailash Gahtodi in Tanakpur
बनबसा में वन विकास निगम अध्यक्ष का स्वागत करते पूर्व सैनिक। संवाद - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। वन विकास निगम का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बनबसा, टनकपुर पहुंचने पर कैलाश चंद्र गहतोड़ी का लोगों ने ढोल, नगाड़ों के बीच आतिशबाजी से जोरदार स्वागत किया। इसके बाद गहतोड़ी ने वन निगम के कार्यालय परिसर का निरीक्षण भी किया। इस दौरान गहतोड़ी ने कर्मियों से निगम हित में कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

माधवानंद जोशी ने संचालन किया। वहां मौजूद निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक कुमाऊं महेश चंद्र आर्या, क्षेत्रीय प्रबंधक हरीश पाल, प्रभागीय विक्रय अधिकारी राकेश कुमार, डीएलएम टनकपुर बिशन लाल आर्य, डीएलएम पूर्वी हल्द्वानी सावित्री गिरि आदि ने गहतोड़ी का स्वागत किया।
विज्ञापन

इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगबूड़ा पुल पर उनकी अगवानी की। इसके बाद उन्होंने रैली के रूप में रोड शो कर जनता का आशीर्वाद लिया। बनबसा बाजार होकर पाटनी तिराहे से वे टनकपुर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टनकपुर में भी गहतोड़ी का ढोल, नगाड़ों, आतिशबाजी से जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, महामंत्री दीपक रजवार, पूर्व दर्जा मंत्री शिवराज सिंह कठायत, रोहिताश अग्रवाल, शंकर लाल वर्मा, सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी, रानी कापड़ी, टनकपुर मंडल अध्यक्ष पूरन महरा, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, मुकेश जोशी आदि थे। बनबसा में गौरव सेनानी कल्याण समिति कार्यालय के समक्ष पूर्व सैनिकों ने उनका स्वागत किया। वहां समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद, कैप्टन राजेंद्र सिंह अधिकारी, पूर्व सैनिक जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी, भूपाल भट्ट, कैप्टन गोविंद बल्लभ भट्ट, कृष्णानंद बैज आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed