{"_id":"14f4a5a163200f75607e61ff9006355d","slug":"weather-hindi-news-81","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्षा से मौसम में हुआ सर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्षा से मौसम में हुआ सर्द
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
Updated Thu, 29 Oct 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्षा होने से क्षेत्र का मौसम खासा ठंडा हो गया है। अचानक मौसम में हुई तब्दीली ने लोगों को गरम कपड़े निकालने को मजबूर किया। इस वर्षा को किसानों के लिए लाभदायक बताया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रगतिशील किसान हेमेंद्र सिंह रावत ने इस वर्षा को किसान के लिए वरदान बताया। उन्होंने जमीन नम होने से गेहूं की फसल अच्छी होने की संभावना जताई है। भाजपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री जगत सिंह मिताड़ी ने बताया कि जिन किसानों की धान की फसल नही कटी है, उन्हें नुकसान होने की संभावना है। बता दें कि क्षेत्र में करीब दस प्रतिशत किसानों की ही धान की फसल खेतों में खड़ी है।
विज्ञापन
इधर, आकाशीय बिजली गिरने से गड़ीगोठ और पंपापुर के बीच दो इंसुलेटर पंचर होने से क्षेत्र में पावर कट हो गया। समाचार लिखे जाने तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी और संचार व्यवस्था भी ठप थी। एक्सचेंज में एक कार्ड फुंक जाने से 64 नंबर प्रभावित हो गए। वहीं, पेट्रोल पंप में आकाशीय बिजली गिरने से कुछ समय के लिए बाधा पैदा हो गई थी।
विज्ञापन
दिनभर हुई रिमझिम बारिश
चंपावत। बुधवार से घिरे बदरा बृहस्पतिवार को रिमझिम बारिश के साथ बरस ही गए। बारिश से मौसम काफी ठंडा हो गया। स्कूली बच्चों को भी भीग कर स्कूल से घर जाना पड़ा।