फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Water sources dropped by 60 per cent

स्रोतों में 60 फीसदी तक गिरा पानी

Sun, 03 Apr 2016 10:39 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 03 Apr 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
 गर्मी के साथ ही नगर और ग्रामीण क्षेत्रों जल संकट भी बढ़ने लगा है। नगर के लोगों को अब भी हर चौथे दिन पानी बांटा जा रहा है। पेयजल स्रोतों के पानी में 60 फीसदी तक गिरावट आ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग पेयजल के लिए नौलों और गधेरों पर ही निर्भर होते जा रहे हैं।
विज्ञापन


पुलहिंडोला क्षेत्र में पेयजल के लिए हाहाकार मचा है। लोग पानी के लिए रतजगा भी कर रहे हैं। छह में से तीन हैंडपंप खराब पड़े हैं, जबकि बाकी बचे तीन में से दो हैंडपंप से लाल पानी आ रहा है। जल निगम द्वारा लगाए जा रहे ट्यूबवेल के लिए फिलहाल खुदाई की जा रही है। काम की धीमी गति पर ग्रामीणों ने रोष जताया है। बनगांव के लिए निर्मित पेयजल योजना पूरी तरह सूख चुकी है। पेयजल संकट से निपटने के लिए लोग गांवों में कुआं खुदवाने लगे हैं। रायनगर चौड़ी की बनगांव पेयजल योजना का जलस्तर भी कम हो गया है। कलीगांव के सेरीगैर मोहल्ले, खूनाबोरा, फोर्ती आदि स्थानों पर भी संकट बढ़ गया है।
विज्ञापन

 

पेयजल ने बिगाड़ दी दिनचर्या
चंपावत। जिला मुख्यालय में भी पानी की किल्लत ने लोगों की दिनचर्या बिगाड़ दी है। चंपावत में 31 मार्च से एक दिन छोड़कर पेयजल आपूर्ति की जा रही है। वहीं संकटग्रस्त इलाकों में टैंकरों से पानी दिया जा रहा है। जल संस्थान चंपावत के जूनियर इंजीनियर एसएस थापा का कहना है कि जल स्रोतों में गिरावट लगातार बढ़ रही है। उनका कहना है कि 14.8 लाख लीटर के स्थान पर अब करीब महज चार लाख लीटर पानी ही मिल रहा है। मांडेक्स हैंडपंप में भी पानी कम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed