फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   water logging

बारिश से कई स्थानों में हुआ जलभराव, झेलनी पड़ी परेशानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
water logging
टनकपुर में बारिश से जलमग्न हुआ बस स्टेशन मार्ग। - फोटो : TANAKPUR
क्षेत्र में बुधवार की रात से अगली सुबह तक लगातार हुई बारिश से क्षेत्र में कई स्थानों पर जलभराव की समस्या पैदा हुई। निकासी के पुख्ता इंतजाम न होने से नगर का बस स्टेशन मार्ग राजाराम चौराह से रेलवे क्रासिंग तक सुबह के वक्त जलमग्न रहा।
विज्ञापन

आलम यह था पानी दुकानों के स्लैब तक पहुंच गया था। निकासी की व्यवस्था के अभाव में शारदा स्नानघाट का प्रवेश मार्ग भी जलमग्न हुआ है।
क्षेत्र में बुधवार की रात अचानक बारिश शुरू हुई और अगली सुबह करीब सात बजे तक बारिश होती रही। जिससे विष्णुपुरी कॉलोनी में कई गलियों की सड़के जलमग्न हो गई। छीनीगोठ की कच्ची सड़क में भी जलभराव से लोगों को आवाजाही में खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

इधर शहर के बस स्टेशन मार्ग में राजाराम चौराह से रेलवे क्रासिंग तक भारी जलभराव से राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ी। आलम यह हो गया था कि सड़क से गाड़ियों के वक्त पानी दुकानों के स्लैब के ऊपर तक पहुंच रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल व्यवसायी कपिल पुठिया, सुरेंद्र गुप्ता, दीपक जैन, जीडी पंत आदि व्यापारियों ने बताया कि पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से मूसलाधार बारिश होते ही इस सड़क में जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed