{"_id":"6581c0ec0588cecfe200e1e4","slug":"water-institutes-pipeline-started-freezing-due-to-heavy-frost-champawat-news-c-229-1-shld1009-4123-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: भारी पाले से जमने लगी जल संस्थान की पाइपलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: भारी पाले से जमने लगी जल संस्थान की पाइपलाइन
Tue, 19 Dec 2023 09:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 19 Dec 2023 09:42 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में राजमार्ग में गिरा पाला। संवाद
चंपावत/लोहाघाट। जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में पाले से पेयजल लाइन जम रही है। पेयजल लाइनें जमने से लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। लोगों ने जल संस्थान से पेयजल वितरण के समय बदलने की मांग की है।
लोहाघाट में भारी पाले से प्रेमनगर, सुंई पऊ, बाड़ीगाड़ आदि स्थानों में भारी पाला गिरने से जल संस्थान की पाइप लाइन जम रही हैंं। इस कारण लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। लोगों का कहना है कि जल संस्थान की ओर से सुबह सात बजे से पेयजल आपूर्ति की जाती है। करीब आधे घंटे में पानी बंद कर दिया जाता है। लोगों ने जल संस्थान से पेयजल वितरण के समय में बदलाव करने की मांग की है।
जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट का कहना है कि सुंई पऊ में पेयजल वितरण के समय में बदलाव कर सुबह आठ बजे कर दिया है। प्रेमनगर के लोगों ने भी समस्या बताई है जिसका समाधान किया जाएगा। अभियंता बिष्ट ने बताया कि अभी लोहाघाट नगर में स्थिति ठीक है, ज्यादा समस्या आने पर पेयजल वितरण के समय में बदलाव किया जाएगा। संवाद