फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Water in Purnagiri Dham area

Champawat News: पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में पानी का संकट

Mon, 27 Feb 2023 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 27 Feb 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Water in Purnagiri Dham area
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम के मेले में दस दिन बचे हैं लेकिन व्यवस्था ठीक होने के बजाय यहां पानी की किल्लत होने लगी है। तीन दिन से निगालीगाड़ की टूटी लाइन ठीक नहीं होने से धाम सहित क्षेत्र के कई हिस्सों में पेयजल संकट बना हुआ है। इसके चलते न केवल स्थानीय लोग दूरदराज से पानी ढोने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


मां पूर्णागिरि धाम का सरकारी मेला नौ मार्च से शुरू होगा। पूर्णागिरि क्षेत्र में तीन (निगालीगाड़, ठुंगागाड़ और भवानीगाड़) पेयजल स्रोतों से पानी की आपूर्ति होती है लेकिन मेला क्षेत्र में 50 प्रतिशत से अधिक पेयजल आपूर्ति करने वाली निगालीगाड़ की पेयजल लाइन 25 फरवरी से टूटी है। इससे टुन्नास, काली मंदिर, भैरव मंदिर, सेलागाड़ क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। जल संस्थान की टीम सोमवार को लाइन को ठीक करने के लिए निगालीगाड़ गई, लेकिन शाम तक मरम्मत का काम पूरा नहीं हो सका। मंदिर समिति सहित क्षेत्र के लोगों ने पेयजल लाइनों को जल्द ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन



निगालीगाड़ जल स्रोत की मरम्मत के लिए विभागीय टीम भेजी गई है। लाइन ठीक कर ली गई है। टैंक भरने में समय लगने की वजह से मंगलवार सुबह से पेयजल आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विलाल युनूस, ईई, जल संस्थान, चंपावत।


ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन दिया
चंपावत। यहां से 15 किलोमीटर दूर नायल गांव के लोग पेयजल योजना के निर्माण में हो रही देरी से नाराज हैं। परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को डीएम के कार्यालय में समस्या के समाधान की मांग की। आरोप लगाया कि निर्माणाधीन योजना तो पूरा नहीं हो रही है, उल्टा अब काम रुक गया है जिस कारण उनके क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति पर भी असर पड़ रहा है। धौन के पास नायल गांव के लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन योजना के काम में देरी से पेयजल उपलब्धता पर असर पड़ा है। ग्रामीण प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को दिए ज्ञापन में निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाने के साथ पेयजल आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में महेश चंद्र, खिलानंद, बलदेव भट्ट आदि शामिल रहे। उधर डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने कार्यदायी संस्था को तेजी से काम कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed