{"_id":"66328021ccb9a2ed240acb42","slug":"water-did-not-come-in-champawat-population-of-30-thousand-worried-champawat-news-c-229-1-shld1026-107900-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चंपावत में नहीं आया पानी, 30 हजार की आबादी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चंपावत में नहीं आया पानी, 30 हजार की आबादी परेशान
Wed, 01 May 2024 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 01 May 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में क्वैराला घाटी पेयजल पंपिंग योजना से पानी नहीं आने से 30 हजार की आबादी को दिक्कत का सामना करना पड़ा। पानी नहीं आने के कारण लोग अपने जरूरी काम नहीं कर पाए।
बुधवार को चंपावत मुख्यालय में लोगों के घरों में पानी की एक बूंद तक नहीं टपकी। पानी नहीं आने के कारण भैरवा, खर्ककार्की, गोरलचौड़, पूल्ड आवास, शांत बाजार, जीआईसी रोड, कनलगांव आदि क्षेत्रों के लोग परेशान रहे। गर्मी के चलते पेयजल स्रोत सूखने से लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में नलों में पानी नहीं आने से लोगों के लिए नहाना धोना भी मुश्किल हो गया। अधिकांश परिवारों के लोगों ने पानी नहीं आने के कारण नहाना धोना भी नहीं किया। कई लोगों ने मंगलवार रात को कपड़े भिगाए थे, लेकिन सुबह उन्हें साफ नहीं कर पाए। कई लोग तो सिर्फ मुंह धोकर काम के लिए ऑफिस गए।
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता बेलाल यूनूस क्वैराला घाटी पेयजल पंपिंग योजना से बिजली नहीं होने के कारण पानी टैंकों तक लिफ्ट नहीं हो सका। इस कारण पेयजल आपूर्ति बाधित रही। बृहस्पतिवार को पानी की आपूर्ति बहाल हो जाएगी।