{"_id":"61a123b2d97a9d68a24329d3","slug":"water-crysis-in-champawat-champawat-news-hld4457885109","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड में पानी के लिए ठिठुरे लोग, प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड में पानी के लिए ठिठुरे लोग, प्रदर्शन किया
विज्ञापन
बर्तनों के साथ प्रदर्शन करते पेयजल किल्लत से जूझ रहे सूखीढांग के ग्रामीण। फोटो: संवाद न्यूज एजें?
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। पिछले माह आई प्राकृतिक आपदा में टूटी जिले की 209 पेयजल योजनाओं को भले ही ठीक करने का दावा किया जा रहा हो, लेकिन कई क्षेत्रों में पेयजल किल्लत अब भी दूर नहीं हुई है।
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सूखीढांग क्षेत्र के लोग कड़ाके की ठंड के बावजूद पानी की कमी से जूझ रहे हैं। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को बर्तन लेकर प्रदर्शन किया। सोमवार तक पेयजल किल्लत दूर न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
सूखीढांग क्षेत्र में डेढ़ हजार से अधिक की आबादी समेत कई दुकानें भी हैं लेकिन पेयजल आपूर्ति नियमित नहीं हो रही है। हैंडपंप से भी बेहद कम पानी मिल रहा है। क्षेत्र के लोग यह परेशानी जल संस्थान को बता चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इससे परेशान लोगों ने अब आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
शुक्रवार को हुए प्रदर्शन में हयात सिंह राना, मोहन सिंह राना, नाथ सिंह राना, राजेंद्र प्रसाद चौड़ाकोटी, पूर्व बीडीसी सदस्य राजेंद्र सिंह राना, मोहन चौड़ाकोटी आदि थे।
उधर जल संस्थान का कहना है कि आपदा में हुई टूटफूट से पेयजल व्यवस्था प्रभावित हुई है। कई लाइनें ठीक कराई जा चुकी हैं, लेकिन फिर भी कहीं कोई दिक्कत है, तो उसे ठीक करा लिया जाएगा।
पेयजल संकट से जूझ रहे लेक अमोड़ी के 25 परिवार
चंपावत। विकासखंड की कोट अमोड़ी ग्राम पंचायत के तोक लेक अमोड़ी में 25 परिवारों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। लेक अमोड़ी में पेयजल आपूर्ति के लिए दो-दो पेयजल लाइनें हैं, लेकिन लंबे समय से दोनों पेयजल योजनाओं के क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों को एक किमी दूरी से पीने का पानी लाना पड़ रहा है।
ग्रामीण दिनेश चंद्र, कमल दत्त, जगदीश भट्ट, जीवन भट्ट, पुष्कर आदि के अनुसार 17 से 19 अक्तूबर तक हुई बारिश के बाद से पेयजल लाइनों से एक भी बूंद पानी नहीं टपका है।
ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल लाइनों की मरम्मत के लिए जल संस्थान के अधिकारियों को कई बार बताने के बाद भी स्थिति नहीं सुधरी है। ग्रामीणों की पेयजल निर्भरता एक किमी दूर स्थित नौले पर टिकी है।
ग्रामीणों ने पेयजल समस्या का समाधान जल्द न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं जल संस्थान के जेई परमानंद पुनेठा के अनुसार क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की मरम्मत का कार्य जल्द किया जाएगा।