फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Water crisis protesters protest against water institution

जल संकट परेशान लोगों ने जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया 

Tue, 28 May 2019 11:01 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो  लोहाघाट (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Tue, 28 May 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
Water crisis protesters protest against water institution
लोहाघाट में जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

लोहाघाट क्षेत्र में पेयजल संकट से परेशान लोगों ने जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी कर जोरदार प्रदर्शन किया। तालाबंदी के चलते करीब चार घंटे तक जल संस्थान के कर्मचारी कार्यालय के भीतर बंधक बने रहे। बाद में जल संस्थान द्वारा शहर में एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति करने का आश्वासन देने पर लोगों ने ताले खोले। तब जाकर बंधक कर्मी भी बाहर निकल सके। 

नगर क्षेत्र में इन दिनों सप्ताह में बमुश्किल दो दिन ही पानी की आपूर्ति हो रही है। मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में नगर क्षेत्र के लोगों और व्यापारियों ने बाजार से चांदमारी स्थित जल संस्थान कार्यालय तक जुलूस निकाल जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने जल संस्थान कार्यालय में अभियंता नहीं होने पर कर्मचारियों को चार घंटों तक कमरे में बंधक बनाए रखा। 
विज्ञापन

लोहाघाट के अपर सहायक अभियंता के अवकाश में होने से 35 किमी दूर पाटी के अपर सहायक अभियंता चंद्रशेखर पंत के आने के बाद लोगों की उनसे वार्ता हुई। इसके बाद गुस्साए लोगों ने कार्यालय का ताला खोला। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि जल संस्थान 30 मई से लोगों को एक दिन छोड़कर पानी देने में सहमत हो गया। तालाबंदी करने वालों में व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव राय, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, मीना ढेक, कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी, सांसद प्रतिनिधि दीपक जोशी, रवि देव, किशोर मुरारी, ब्रजेश माहरा, कीर्ति बगौली, धर्मानंद पांडेय, आशीष राय, जगदीश खर्कवाल, दीपक गोस्वामी, नवीन जोशी, लीलांबर गहतोड़ी, हेम राय, चंदन बिष्ट, महेश पांडेय, बसंत पांडेय, पंकज बोहरा, दीपक गोस्वामी, पवन पांडेय, राजू राय, नरेश कनौनिया आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेयजल योजना की मांग को लेकर डुंगराबोरा के ग्रामीणों का प्रदर्शन
 चंपावत। जिले के लोहाघाट विकासखंड के सीमांत डुंगराबोरा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने नई पेयजल योजना की मांग को लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया है कि डुंगराबोरा ग्राम पंचायत में लंबे समय से पेयजल संकट है। जबकि घटीगाढ़ गधेरा स्रोत में पानी वर्ष भर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहता है। जिसकी दूरी ग्राम पंचायत से लगभग नौ किमी है तथा पेयजल योजना बनने में किसी प्रकार का कोई विवाद भी नहीं है। उन्होंने इस इस स्रोत से नवीन पेयजल योजना का निर्माण घटीगाढ़ से डुंगराबोरा तक बीएडीपी के तहत करने की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान चंचल सिंह, महेंद्र सिंह, विमला बोहरा, प्रेम सिंह, बसंती देवी, देवकी देवी, कल्याण सिंह, हरीश राम, कल्याण राम, लक्ष्मण राम, जगत राम, विशन राम, शिवलाल, नवीन सिंह, संतोष सिंह, पुष्कर सिंह, सुरेश सिंह आदि शामिल थे। डीएम रणवीर सिंह चौहान ने जल निगम को प्रस्तावित योजना की सर्वे करने के निर्देश दिए।



बालेश्वर वार्ड में लोगों को तीसरे दिन मिल रहा पानी
चंपावत। जिला मुख्यालय के बालेश्वर वार्डं के लोगों को इन दिनों तीसरे रोज पानी मिल रहा है। नलों में पानी आते ही लोगों का जमावड़ा लग रहा है। उसके बाद भी लोगों को एक-दो बाल्टी ही पानी मिल पा रहा है। नलों में कम गति से पानी आने कारण पानी ऊंचाई में नहीं चढ़ पा रहा है। लोगों को कनेक्शन के पास ही टोंटी लगाकर थाली, कटोरी और गिलास लगाकर भरना पड़ रहा है। मल्लीहॉट में अब तक जल संस्थान के टैंकर और पिकप से पानी की सप्लाई नहीं हो पाई है। सरिता और ललिता चौहान ने बताया कि नलों में तीसरे दिन आधे घंटे तक पानी आ रहा है। दो बाल्टी पानी को तीन दिनों के लिए बचाकर रखना पड़ रहा है। जल संस्थान के जेई किशोर पंत ने बताया कि क्षेत्र में जल संकट बढ़ते ही टैंकर और पिकप से आपूर्ति सुचारु की जाएगी ब्यूरो
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed