{"_id":"5d0bbd018ebc3e1ebd7ec199","slug":"water-conservation-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संरक्षण कार्यक्रम को प्राथमिकता के साथ अपनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संरक्षण कार्यक्रम को प्राथमिकता के साथ अपनाएं
Thu, 20 Jun 2019 10:36 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Thu, 20 Jun 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
चंपावत ब्लाक सभागार में आयोजित एक दिनी कार्यशाला में मौजूद ग्राम प्रधान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम रणवीर सिंह चौहान ने कहा है कि ग्राम प्रधान जल संरक्षण और संवर्धन कार्यक्रम को प्राथमिकता के साथ अपनाएं। बृहस्पतिवार को विकासखंड सभागार में ग्राम प्रधानों की कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान डीएम ने ग्राम प्रधानों से प्रधानमंत्री की ओर से चलाए गए जल संरक्षण कार्यक्रम को तन मन से अपनाने की अपील की।
विज्ञापन
पेयजल की गहराती समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने जन-जागरुकता लाने और भावी जीवन को सुरक्षित रखने के लिए जल ही जीवन है के महत्व को समझते हुए वर्षा जल का संग्रहण करने को कहा। जिलाधिकारी ने चंपावत सहित अन्य विकास खंडों की आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी आदि को गांवों में पौराणिक नौले-धारे को चिन्हित कर उनकी स्थिति के संबंध में आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में बीडीओ पूरन सिंह रावत, ज्येष्ठ प्रमुख बसंत तड़ागी, स्वजल के धीरज जोशी, क्षेत्रीय बाल विकास अधिकारी पुष्पा चौधरी के अलावा ग्राम प्रधान, ग्राम विकास एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रधानों से पेयजल स्रोतों के रखरखाव का आह्वान
लोहाघाट (चंपावत)। जल संरक्षण एवं संवर्द्धन को लेकर लोहाघाट विकासखंड के ग्राम प्रधानों की बैठक में ग्राम प्रधानों को जल ही जीवन है का संदेश देकर पानी के स्रोतों के रख रखाव और उसके संरक्षण पर जोर दिया गया।
बृहस्पतिवार को ब्लॉक सभागार में सीडीओ टीएस मर्तोलिया ने ग्राम प्रधानों और अन्य विभागीय अधिकारियों से पानी को संरक्षित करने के लिए प्रधानमंत्री की ओर से चलाए गए जल संरक्षण एवं संवर्द्धन कार्यक्रम को प्राथमिकता से अपनाने का आह्वान किया। कहा कि आज गांव-घरों में पुराने जल स्रोत विलुप्ति के कगार पर हैं।
लोगों ने ऐतिहासिक नौले, धारों और वर्षा के जल को संग्रहीत कर पानी के संरक्षण करने पर जोर दिया। इस मौके पर बीडीओ महेश चंद्र परगांई, एडीओ उद्यान भूपेंद्र प्रकाश जोशी, प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष चांद बोहरा, ग्राम प्रधान सुभाष विश्वकर्मा, कैलाश चंद्र पंत, आनंद राय, भुवन चौबे आदि मौजूद रहे।