{"_id":"5d3dd3378ebc3e6d0179ce9c","slug":"water-champawat-news-hld3507352132","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर:अगले माह से मिलेगा मनियारगोठ पंपिंग योजना का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर:अगले माह से मिलेगा मनियारगोठ पंपिंग योजना का पानी
विज्ञापन
मनिहारगोठ की पंपिंग योजना की टंकी।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर के मनिहारगोठ पंपिंग योजना का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। कार्यदायी संस्था जल निगम ने पंपिंग योजना को जल संस्थान को हस्तांतरित करने की तैयारी शुरू कर दी है।
दो साल पूर्व से शुरू पंपिंग योजना जल निगम ने 3.30 करोड़ में तैयार की। बहुल ग्राम पंपिंग योजना से उपभोक्ताओं को अगस्त से पेयजल मिलना शुरू हो जाएगा। जल निगम ने पंपिंग योजना का ट्रायल भी पूरा कर दिया है। वर्तमान में पंपिंग योजना को अब जल संस्थान को हस्तांतरित करने की तैयारी की जा रही है।
पंपिंग योजना में 30000 लीटर क्षमता की टंकी, पंप, ट्यूबवेल और पाइप लाइन तैयार की गई है। पंपिंग योजना शुरू होने के बाद क्षेत्र के लोगों को पानी के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता क्वावी का कहना है कि योजना शुरू होने से पेयजल आपूर्ति बेहतर होगी।
विज्ञापन
आरके गुप्ता, सहायक अभियंता, जल निगम, चंपावत ने बताया कि मनिहारगोठ पंपिंग योजना का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। पंपिंग योजना का ट्रायल हो चुका है। जल्द जल संस्थान को पंपिंग योजना हस्तांतरित कर दी जाएगी। अगस्त से क्षेत्र को लोगों को पंपिंग योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
इन गांवों के लोगों को मिलेगा पंपिंग योजना का लाभ
बिचाई, सैलानीगोठ और मनिहारगोठ की चार हजार से अधिक की आबादी लाभांवित होगी।
क्वैराला पंपिंग योजना में जल्द शुरू होगा मेकेनिकल का काम
चंपावत। जिला मुख्यालय के लिए बनने वाली क्वैराला पंपिंग योजना में मेकेनिकल कार्यों के लिए हल्द्वानी में टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कार्यदायी संस्था ने जुलाई के पहले सप्ताह में मेकेनिकल काम के लिए टेंडर लगा दिए हैं। जल्द टेंडर खुलने के बाद पंपिंग योजना में काम शुरू हो जाएगा।
मुख्यालय के लिए बनने वाली पंपिंग योजना के लिए शासन से 30 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली थी। पंपिंग योजना में अब तक 14 करोड़ रुपये की धनराशि ही मिल पाई है। योजना में अब तक 65 फीसदी काम पूरा हो चुका है।
पंपिंग योजना का काम पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था के पास अब एक महीने का समय ही बचा है। अगस्त 2019 में पंपिंग योजना पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मेकेनिकल कार्यों के लिए टेंडर होने के बाद पंपिंग योजना में पंप लगाने, विद्युत लाइन बिछाने का काम किया जाएगा।
क्वैराला पंपिंग योजना के लिए मेकेनिकल कामों को करने के लिए टेंडर लगा दिए हैं। टेंडर खुलने के बाद ठेकेदार के माध्यम से मेकेनिकल काम में पंप लगाने और बिजली लाइन पहुंचाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। महेंद्र कुमार, एई जल निगम हल्द्वानी।