फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Warning of heavy rain in the district today and tomorrow

Champawat News: जिले में आज और कल भारी वर्षा की चेतावनी

Sat, 28 Jun 2025 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 28 Jun 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Warning of heavy rain in the district today and tomorrow
चंपावत। मौसम विज्ञान विभाग नई दिल्ली की ओर से 29 और 30 जून को भारी बारिश की चेतावनी जारी करने के बाद डीएम मनीष कुमार ने सभी अधिकारियों को अलर्ट में रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से आईआरएस प्रणाली में नामित समस्त अधिकारी हाई अलर्ट मोड पर रहेंगे और अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर निगरानी कर त्वरित सूचना और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

डीएम ने लोनिवि, पीएमजीएसवाई, एनएच और एनपीसीसी को किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की स्थिति में तत्काल सुरक्षित रूप से मार्ग बहाली की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि तहसीलदार और राजस्व उपनिरीक्षक, पटवारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में उपस्थित रहेंगे। किसी भी स्थिति में तत्काल जिला नियंत्रण कक्ष को अवगत कराएंगे। डीएम ने कहा कि किसी भी प्रकार की आपदा या आपातकालीन सूचना के लिए 05965-230819, 230703, टोल फ्री 1077, मोबाइल 99173-84226 व 78953-18895 पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed