{"_id":"6547d308e5281bd5390bee68","slug":"warned-boycott-elections-relief-earthquake-achieved-champawat-news-c-229-1-shld1009-3164-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: भूकटाव से निजात ना मिला तो करेंगे चुनाव का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: भूकटाव से निजात ना मिला तो करेंगे चुनाव का बहिष्कार
Sun, 05 Nov 2023 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 05 Nov 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
गांव की समस्याओ पर चर्चा करते हेलागोठ के लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। हेलागोठ क्षेत्र के लोगों ने समस्याओं के समाधान नहीं होने पर नाराजगी जताई है। रविवार को हरीश सिंह तड़ागी की अध्यक्षता और राहुल सिंह के संचालन में हुई बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि भूकटाव क्षेत्र की सबसे गंभीर समस्या है। लेकिन इसका समाधान नहीं हो रहा है। जल्द कदम नहीं उठाए जाने पर गांव के लोग आगामी चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
ग्रामीणों ने कह कि हुड्डी नदी से गांव में हर बरसात में भूकटाव हो रहा है। इसी तरह सड़क की कमी, सौर ऊर्जा की भी सुविधा नहीं है। लोगों ने कहा कि इस गांव को वन भूमि का हवाला देकर जल जीवन योजना से भी वंचित रखा गया है। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने आम राय से चुनाव बहिष्कार का एलान किया। बैठक में केदार सिंह कुंवर, गंगा सिंह रावल, सुनीता देवी, यशोदा देवी, गंगा देवी, ममता देवी, देव राम, केदार सिंह कुंवर आदि मौजूद थे।