{"_id":"5814d77a4f1c1b250ebc2326","slug":"war-memorial-hundred-lamps-burned","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों की याद में जले सैकड़ों दीये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों की याद में जले सैकड़ों दीये
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 29 Oct 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
शहीदों की याद में जले सैकड़ों दीये
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दीपावली की पूर्व संध्या पर अमर उजाला परिवार ने शहीदों की याद में 603 दीये जलाए। जिले में 10 शहीद परिवारों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। चंपावत में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर एवं पूर्व सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (रिटायर्ड) वीएस थापा ने 1965 के युद्ध में शहीद हुए शिरोमणि चिलकोटी की धर्मपत्नी मंदोदरी देवी, ऑपरेशन रक्षक के शहीद लांस नायक विक्रम सिंह की धर्मपत्नी पार्वती देवी और स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रामचंद्र चौड़ाकोटी के पुत्र महेश चौड़ाकोटी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इससे पहले इनका माल्यार्पण किया गया। शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। कुमाऊंनी में देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए गए।
कुमाऊंनी साहित्यकार जनकवि डा.प्रकाश जोशी शूल के संचालन में हुए कार्यक्रम में मेजर नैन सिंह तड़ागी, भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत, रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष दीपक जोशी, राज्य आंदोलनकारी सुधीर साह, मंदीप ढेक, व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, भगवत राय, विकास साह, फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के जिला महामंत्री मुकुल राय, छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव जोशी, विजय जोशी, आबकारी निरीक्षक भरत प्रसाद सहित बड़ी संख्या में पूर्व फौजियों ने शहीद स्मारक पर दीप जलाए। आभार अमर उजाला वितरक और सामाजिक कार्यकर्ता श्याम नारायण पांडेय ने जताया।
लोहाघाट में वीर कालू सिंह माहरा चौक में सैनिकों और वीर शहीदों के सम्मान में दीप जलाकर वीरांगनाओं का माल्यार्पण और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। सैनिक लीग के पूर्व अध्यक्ष कै.अमर सिंह बोहरा की अध्यक्षता और पूर्व प्रमुख भगीरथ भट्ट के संचालन में हुए समारोह में बाल गायिका बेबी प्रियंका ने राष्ट्रभक्ति के गीतों से लोगों में जोश भर दिया। कार्यक्रम का आगाज डा.विपिन जोशी ने शांति पाठ से किया।
विज्ञापन
कीर्ति चक्र प्राप्त रमेश सिंह की वीरांगना चनी देवी, हवलदार जोत सिंह की वीरांगना माहेश्वरी देवी, विनोद सिंह की वीरांगना केशवी देवी, शंकर दत्त राय की वीरांगना रीता देवी और शहीद नवीन जोशी के पिता हीराबल्लभ जोशी को सम्मानित किया गया। लोहाघाट विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, जिला पंचायत सदस्या सुषमा फर्त्याल, नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, आरआई चंद्र प्रकाश ने वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
कैप्टन अमर सिंह बोहरा ने शहीदों के चित्र में माल्यार्पण कर उन्हें सलाम किया। साथ ही उन्होंने पाक के साथ हुए युद्ध में जवानों की जांबाजी के संस्मरण सुनाए। गायिका बेबी प्रियंका को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान सीबी बिष्ट, राज्य आंदोलनकारी नवीन मुरारी, हयात तड़ागी, शिक्षाविद बीडी कलौनी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हयात सिंह माहरा, जगदीश पांडेय, बीसी राय, जगदीश जोशी, बीएस पांडेय, हरिनंदन जोशी, नवीन जोशी, कुलदीप उप्रेती, सभासद बल्लू मेहरा, कुलदीप राय, एलएस मेहता, पूर्व चेयरमैन भूपाल मेहता, समाजसेवी हरगोविंद बोहरा, गोविंद वर्मा आदि ने भी शहीदों के लिए दीये जलाए।
बनबसा शहीद खीम सिंह कुंवर स्मारक में पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष पुष्कर कापड़ी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में 201 दीये जलाए गए। चीन युद्ध के शहीद उत्तम चंद की वीरांगना सरस्वती चंद को विधायक हेमेश खर्कवाल, कारगिल शहीद खीम सिंह कुंवर की मां लक्ष्मी देवी को एसडीएम अनिल चन्याल और कारगिल युद्ध शहीद प्रेम चंद की वीरांगना ललिता चंद को सीओ आरएस रौतेला ने शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। तीनों शहीदों की जीवनी और शौर्य गाथा पर प्रकाश डाला गया। केंद्रीय विद्यालय की छात्रा सुक्ता कांडपाल, भारती लेखक, हर्षिता पांडेय, कनक सोरारी, पाश्र्वी जोशी, हिमांशु कोली, प्रीतम कुमार, सुमेधा उपाध्याय, वर्षा चंद ने राष्ट्रभक्ति की देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में कस्टम अधीक्षक एनके श्रीवास्तव, एसएसबी के एसी सी मघेश, एसओ बीआर पौरी, एसआई बीएस सम्मल, बीएम उप्रेती, पूर्व सैनिक कैप्टन हरीश कापड़ी, विक्रम सिंह खाती, भूपाल भट्ट, ललित मोहन चंद, संजू आदि मौजूद थे।