फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Waiting of Counting in Champawat

इंतजार : 24 दिनों तक बेचैन रहेंगे कई प्रत्याशी और समर्थक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Waiting of Counting in Champawat
चंपावत। उत्तराखंड राज्य की पांचवीं विधानसभा के लिए चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों की तकदीर ईवीएम मशीनों में बंद होकर स्ट्रांग रूमों में कैद हो गई है। परिणाम जानने के लिए बेकरार लोगों को 24 दिन का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

2017 में उत्तराखंड के चौथे विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों और समर्थकों को मतदान का नतीजा जानने के लिए 25 दिन का इंतजार करना पड़ा था। अब तक मतदान और मतगणना के बीच सबसे कम फासला वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में रहा। 21 फरवरी 2007 को हुए मतदान के छह दिन बाद 27 फरवरी को चुनाव परिणाम सामने आया था। 2012 के चुनाव परिणाम जानने के लिए प्रत्याशियों को 36 दिनों रुकना पड़ा था, जबकि राज्य के पहले विधानसभा चुनाव का परिणाम 20 दिन में आया था।
विज्ञापन

मतदान और मतगणना की तिथियां
वर्ष मतदान की तिथि मतगणना की तिथि
2002 14 फरवरी 06 मार्च
2007 21 फरवरी 27 फरवरी
2012 30 जनवरी 06 मार्च
2017 15 फरवरी 12 मार्च
2022 14 फरवरी 10 मार्च
पिछले चुनाव में लोहाघाट सीट पर हुआ था पुनर्मतदान
चंपावत। जिले के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में बीते विधानसभा चुनाव में पुनर्मतदान कराना पड़ा था। लोहाघाट विधानसभा के कर्णकरायत क्षेत्र की एक ईवीएम मशीन के नहीं खुलने के कारण इस मतदेय स्थल पर दोबारा मतदान किया गया था। इसकी मतगणना 15 मई 2017 को हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed