{"_id":"5e92a8f58ebc3e76c94146e5","slug":"vrt-will-survey-for-free-ration130","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त राशन : सर्वे करेगी विलेज रिस्पोंस टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्त राशन : सर्वे करेगी विलेज रिस्पोंस टीम
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। कोविड-19 के चलते जारी लॉकडाउन में कमजोर माली हालत वाले एपीएल राशनकार्डधारकों को फ्री राशन मिलेगा। विलेज रिस्पोंस टीम ऐसे परिवारों का सर्वे कर राशन उपलब्ध कराएगी। जिले के 57879 कार्डधारकों में से 27 हजार एपीएल कार्डधारक हैं। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने ऐसे राशनकार्डधारकों की फ्री राशन पाने वाले पात्र परिवारों को राशन देते वक्त उनकी फोटोग्राफी करने के भी एसडीएम को निर्देश दिए हैं। वहीं पशुपालन विभाग के डॉक्टर व अन्य पैरामेडिकल स्टाफ को कोरोना वायरस से निपटने का स्वास्थ्य विभाग प्रशिक्षण देगा। लॉकडाउन के चलते सड़क पर पशुओं की तादाद एकाएक बढ़ गई है। इन घूमते जानवरों के आहार की व्यवस्था अब पशुपालन विभाग करेगा।
डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने कोविड-19 से बचाव की तैयारियों की समीक्षा के दौरान सीवीओ डॉ. बीएस जंगपांगी को ये निर्देश दिए हैं। मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती ने बताया कि रबी की फसल की कटिंग में लगे काश्तकारों की मदद के लिए विभागीय टीम लगी है। सभी ग्राम पंचायतों में सैनिटाइजिंग के लिए स्प्रे मशीन व मास्क सोमवार से उपलब्ध कराए जाएंगे।
डीपीआरओ सुरेश बेनी ने बताया कि जिले की 313 ग्राम पंचायतों में से 111 ठीक हाल में है। डीएम ने शेष भवनों की मरम्मत की सूचना राजकीय निर्माण विभाग को देने की हिदायत दी। सीईओ आरसी पुरोहित ने बताया कि तमाम राहत शिविरों में योग, तंबाकू नियंत्रण व साक्षरता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन