फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Voting in Champawat Byeletion

धामी पर हामी या गहतोड़ी तोड़ेंगी मिथक...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Voting in Champawat Byeletion
टनकपुर में वोट देने जा रही महिला वोटर का हाथ जोड़कर अभिवादन करते सीएम पुष्कर सिंह धामी। संवाद न्य - फोटो : TANAKPUR
चंपावत (चंद्रशेखर जोशी)। 105 दिन बाद चंपावत सीट पर लोगों ने दूसरी बार मतदान किया। वोटिंग को लेकर उत्साह भी खूब रहा। हालांकि दोपहर में आधे घंटे हुई बारिश के चलते मतदान का नया रिकॉर्ड नहीं बन सका। फरवरी की अपेक्षा करीब दो प्रतिशत वोटिंग कम हुई। वोटिंग के बाद अब यह चर्चा गरम है कि वोटर धामी पर हामी भरेंगे गहतोड़ी मिथक तोड़ेंगी।
विज्ञापन

चंपावत सीट का सत्ता के साथ जाने का मिथक रहा है। उत्तराखंड विधानसभा के 2002 में हुए पहले चुनाव से ये मिथक इस साल फरवरी के चुनाव तक अनवरत जारी है। यानी यहां से जीतने वाले दल की सरकार बनी है। राजनीतिक समीक्षकों का कहना है कि इस मिथक के टूटने के आसार बेहद कम हैं। माना जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशी के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी से चंपावत सीट के सत्ता की धुरी बनने से कई लोगों ने पार्टी लाइन को भी अनदेखी किया है। कमजोर संगठन के कारण 151 बूथों में से 90 प्रतिशत से अधिक बूथों में कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी के बस्ते तक नहीं लग पाए।
विज्ञापन

वोटिंग का जुनून: महिला संगीत से पहले पुष्पा ने परिवार संग किया मतदान
चंपावत। पहली जून को पुष्पा महर का ब्याह है और मंगलवार को मतदान के दिन महिला संगीत हुआ। पूरे परिवार ने महिला संगीत से पहले मतदान किया। परिवार ने कहा कि व्यस्तता के बावजूद वोट देकर उन्होंने लोकतांत्रिक जिम्मेदारी और कर्तव्य निभाया। स्वर्गीय त्रिलोक सिंह महर की बेटी पुष्पा की एक जून को शादी होगी। विवाह की रस्म से पूर्व मंगलवार को महिला संगीत हुआ। इससे पहले पुष्पा की मां मुन्नी देवी, भाई दिवाकर, रमेश महर और भाभी चंचला ने मुुड़ियानी में लाइन में लगकर वोट डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed