फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Voting For Byelection in Champawat

मतदान के प्रति उत्साह लोकतंत्र को देगा ताकत : सीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Voting For Byelection in Champawat
टनकपुर के मतदान केंद्र के नजदीक बीमार महिला वोटर का हाथ जोड़कर अभिनंदन करते भाजपा प्रत्याशी सीए? - फोटो : TANAKPUR
चंपावत/टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत उपचुनाव के मतदान प्रतिशत और चुनावी गतिविधियों पर देहरादून से नजर रखी। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए वह सोशल मीडिया के जरिये कार्यकर्ताओं और आम लोगों को प्रेरित करते रहे। उन्होंने कहा कि मतदान के प्रति लोगों का उत्साह लोकतंत्र को ताकत देगा।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य के लिए भाजपा प्रत्याशी डॉ. कल्पना सैनी के नामांकन के लिए सीएम मंगलवार पूर्वाह्न खटीमा से हेलिकॉप्टर से दून रवाना हुए थे। इससे पूर्व उन्होंने बनबसा-टनकपुर में भजनपुर, ज्ञानखेड़ा, बिचई, वन विश्रामगृह, जीआईसी, जीजीआईसी, प्राथमिक विद्यालय के बूथों सहित 15 से अधिक मतदान केंद्र गए। उनकी पत्नी गीता धामी भी टनकपुर-बनबसा में लोगों से मिली।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला और मनोज ने डाला वोट
चंपावत। कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी और सपा समर्थित मनोज कुमार भट्ट ने चंपावत जीआईसी के बूथ में सुबह साढ़े आठ बजे मत डाला। सीएम के लिए सीट छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी ने भी दोपहर दो बजे मताधिकार का उपयोग किया। तीनों नेताओं ने मतदान में उत्साह को लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत बताया। खटीमा विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम होने के कारण सीएम पुष्कर सिंह धामी उपचुनाव में वोट नहीं दे पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed