फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Voting by Rural Voman in Champawat

घास काटने के बीच मतदान का धर्म नहीं भूली मोहनी और भावना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Voting by Rural Voman in Champawat
सिर में बोझ लेकिन लोकतंत्र की जिम्मेदारी निभा रही ये महिलाएं। मतदान करने के तुरंत बाद घास लाती वन - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। इस जिले की दोनों सीटों से भले ही एक भी महिला को प्रत्याशी न बनाया गया हो, लेकिन आधी आबादी अपनी लोकतांत्रिक जवाबदेही से रत्तीभर भी पीछे नहीं है। घर के काम के साथ अपने प्रतिनिधियों को चुनने में भी वे जिम्मेदारी का निर्वाह कर रहीं हैं। चंपावत से नौ किमी दूर नघान क्षेत्र की महिलाओं ने रोजमर्रा के कामकाज के साथ मतदान कर बखूबी लोकतंत्र को सुगंधित किया है। इन महिलाओं ने पहले घर का काम किया, फिर वोट दिया और उसके तुरंत बाद मवेशियों के लिए घास के लिए निकल पड़ी।
विज्ञापन

31 जनवरी से नघान क्षेत्र वन्यजीव की दहशत है। यहां वन्यजीव ने एक महिला चंचला देवी को दो सप्ताह पहले मार डाला था। इसी क्षेत्र के बूथ में महिलाओं ने जिम्मेदारी से मतदान किया। मोहनी देवी और भावना देवी ने घर का काम निपटाने के बाद मतदान किया। फिर मतदान से निपटने के फौरन बाद मवेशियों के लिए घास लेने दौड़ पड़ी। इन दिनों वन्यजीव की दहशत से लोग तीन बजे बाद घर से बाहर घास के लिए नहीं जा रहे हैं। मोहनी देवी और भावना देवी का कहना है कि हम बहुत पढ़े-लिखे नहीं है, लेकिन इतना जानते हें कि लोकतंत्र में मतदान ही उन्हें खास बनाता है। इस दौरान कई नेता उनसे वोट की गुहार लगाते हैं। तो हम क्यों न सही वोट देकर अपना और अपने क्षेत्र के हित के लिए काम करें। इसी मंशा से तमाम जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने वोट देकर अपना कर्तव्य निभाया। कहती हैं कि इसी वजह से वे हर बार वोट देती हैं। चंपावत विधानसभा सीट 96016 वोटरों में से 45959 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed