फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Voter List of Champawat

लंबे समय से जिले से बाहर रहने वालों का मतदाता सूची से नाम काटें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Voter List of Champawat
टनकपुर में मतदान केंद्र का निरीक्षण करते कुमाऊं आयुक्त सुशील कुमार। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
चंपावत। जिले में मतदाताओं को मताधिकार के लिए और आसानी से रहेगी। मतदेय स्थल से उनका फासला कम होगा। जिले में 13 नए मतदेय स्थल बनाए गए हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नैन सिंह महरा ने बताया कि दो विधानसभा क्षेत्रों वाले चंपावत जिले में अब कुल मतदेय स्थल 333 हो गए हैं।
विज्ञापन

चंपावत जिले की लोहाघाट विधानसभा सीट में तीन नए मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इससे यहां मतदेय स्थल 182 हो गए हैं जबकि 10 नए मतदेय स्थलों के साथ चंपावत क्षेत्र में 151 मतदेय स्थल हो गए हैं। जिले की दोनों विधानसभा सीटों में कुल 197773 मतदाता हैं।
विज्ञापन

लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के तीन नए मतदेय स्थल
जिला पंचायत भवन लोहाघाट कक्ष नंबर दो, पुंडिल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय और खुतेली राजकीय प्राथमिक विद्यालय।
चंपावत विधानसभा क्षेत्र के 10 नए मतदेय स्थल
टनकपुर वन विश्रामगृह कक्ष तीन, आमबाग राजकीय हाईस्कूल, टनकपुर कस्तूरबा गांधी बालिका आवास विद्यालय, टनकपुर जीजीआईसी कक्ष नंबर तीन, बनबसा राजकीय प्राथमिक विद्यालय केनाल, भजनपुर पूर्णागिरि इंटर कॉलेज कक्ष नंबर तीन, हेलागोठ वन विभाग चौकी चंदनी, बिचई राज्य कर भवन, मनिहारगोठ पंचायत भवन और चंपावत-लटौली जेएनवी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुमाऊं आयुक्त ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
टनकपुर (चंपावत)। कुमाऊं मंडल आयुक्त सुशील कुमार ने शनिवार को मतदान केंद्रों और तहसील में आपदा राहत सामग्री और अभिलेखों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों में बिजली, पानी आदि व्यवस्थाओं का जायजा लेकर एसडीएम हिमांशु कफल्टिया को उचित निर्देश दिए। पिथौरागढ़ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौटते वक्त यहां रुके कुमाऊं आयुक्त ने पहले तहसील में आपदा सामग्री रूम का निरीक्षण कर अभिलेखों का अवलोकन किया। इसके बाद ठाकुर एसएसआरजेएसआर राधेहरि राजकीय इंटर कॉलेज, जनता हाईस्कूल, पूर्णागिरि इंटर कॉलेज में मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां चल रहे मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान प्रभारी तहसीलदार पिंकी आर्या, आरएसआई गोविंद गिरी, प्रतिभा जोशी, अमर सिंह मंगला, वीरेंद्र पुंडीर आदि मौजूद रहे।
जिले से बाहर रहने वालों का नाम मतदाता सूची से काटें
चंपावत। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम विनीत तोमर ने जिले की दोनों विधानसभा सीटों में मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने नोडल अधिकारियों के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदाता जागरूकता अभियान की समीक्षा भी की।
उन्होंने कहा कि सभी बूथ क्षेत्रों में मतदाताओं की पुष्टि की जाए। जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं, उनका नाम सूची में जोड़ा जाए। फर्जी मतदाताओं की पहचान कर उनका नाम मतदाता सूची से हटाया जाए। जो नागरिक लंबे समय से जिले से बाहर हैं, उनका नाम भी मतदाता सूची से हटाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त मतदान केंद्रों की मरम्मत का कार्य भी समय से किया जाए।
कहा कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। बैठक में सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, एडीएम शिवचरण द्विवेदी, एसडीएम अनिल चन्याल, केएन गोस्वामी, सीईओ आरसी पुरोहित, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नैन सिंह माहरा, भाजपा प्रतिनिधि गिरीश चंद्र जोशी, समाजवादी पार्टी प्रतिनिधि ललित मोहन भट्ट आदि रहे।

बूथ स्तर पर किया गया मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण
चंपावत। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम विनीत तोमर के निर्देशन पर जिले में विधानसभा चुनाव की मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण अभियान का शुभारंभ किया गया। इसके तहत सभी बूथों में 13, 14 नवंबर, 27, 28 नवंबर को मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम होंगे। शनिवार को जीआईसी चंपावत में कार्यक्रम के तहत बीएलओ आशा खाती, बबीता तड़ागी ने नए मतदाताओं के पंजीकरण, दावे और आपत्तियां प्राप्त कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed