{"_id":"60772a758ebc3e8cd11ff0cf","slug":"visitation-of-mother-poornagiri-with-reverence-tanakpur-news-hld4216594160","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में नवरात्र के दूसरे दिन भी अपेक्षा से कम श्रद्धालु देवी मां के दर्शन के लिए पहुंचे। बुधवार को सुबह से शाम तक पांच हजार से ज्यादा भक्तों ने देवी मां के दर्शन किए। ट्रेन, रोडवेज बसों और निजी वाहनों के साथ ही दूरदराज से साइकिलों से भी भक्तों के जत्थे मां के दरबार पहुंच रहे हैं। बदायूं से तीन दिन की साइकिल यात्रा कर श्रद्धालुओं का एक जत्था बुधवार को मां के धाम पहुंचा। इधर, श्रद्धालुओं की कम आवक से मेले की रौनक भले ही फीकी रही हो, लेकिन व्यवस्थाएं पटरी पर हैं।
नवरात्र शुरू होने के बाद श्रद्धालुओं की आवक पहले की अपेक्षा कुछ बढ़ी है। हर दिन हजारों की संख्या में भक्त देवी मां के दर्शन के लिए आ-जा रहे हैं। नवरात्र के पहले दिन जहां दस हजार से ज्यादा भक्त पहुंचे, वहीं बुधवार को दूसरे दिन श्रद्धालुओं की संख्या पचास प्रतिशत घट गई। दिन में गर्मी के कारण श्रद्धालु सुबह-शाम ही आवाजाही कर रहे हैं। मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय ने बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या सीमित रहने से कारोबार पर असर पड़ रहा है, लेकिन मेले में कोरोना से बचाव के नियमों का पालन कराने के अलावा सुरक्षा, बिजली, पानी की व्यवस्थाएं पटरी पर चल रहीं हैं। काली मंदिर थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खड़ायत ने बताया कि बुधवार को सुबह से शाम तक पांच हजार से ज्यादा भक्तों ने देवी मां के दर्शन किए हैं।
नेपाल में बाबा सिद्धनाथ के दर्शन किए
बुधवार को पूर्णागिरि यात्रा पर आए भारतीय श्रद्धालुओं ने शांति व्यवस्था के बीच नेपाल जाकर बाबा सिद्धनाथ के दर्शन कर यात्रा पूरी की। सिद्धनाथ मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष दशरथ भारती ने बताया कि सिद्धनाथ के दर्शन करने में किसी तरह का कोई अवरोध नहीं है। कोरोना से बचाव के नियमों का पालन कराते हुए श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जा रहे हैं।