{"_id":"64908817a96a2b5469074626","slug":"vishwa-kalyan-mahayagya-will-start-from-today-in-maa-barahi-dham-devidhura-champawat-news-c-8-1-171020-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मां बाराही धाम देवीधुरा में आज से शुरू होगा विश्व कल्याण महायज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मां बाराही धाम देवीधुरा में आज से शुरू होगा विश्व कल्याण महायज्ञ
Mon, 19 Jun 2023 10:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 19 Jun 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
देवीधुरा के विश्व कल्याण महायज्ञ के लिए सजधजा मां वाराही मंदिर परिसर। संवाद
पाटी (चंपावत)। मां वाराही धाम देवीधुरा में हिंदू पुरोहित संघ और वाराही मंदिर कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में 20 से 24 जून तक होने वाले विशाल विश्व कल्याण महायज्ञ की तैयारियां पूरी हो चुकी है। पांच दिन तक चलने वाले इस महायज्ञ के दौरान होने वाले सभी कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
आयोजन समिति के लक्ष्मण सिंह लमगडिय़ा ने कहा यह दैवीय आयोजन किसी व्यक्ति विशेष का न होकर समस्त जनता का है. इसे सफल बनाने में क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक का सहयोग मिल रहा है। वाराही मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने बताया सभी वैदिक पूजा और अनुष्ठान प्रधान पुरोहित आचार्य प्रकाश पांडेय, आचार्य विजय पांडेय सहित 11 विद्वान पुरोहित विधि विधान से संपन्न करेंगे। अनुष्ठान का शुभारंभ ज्योतिर्मठ के पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती करेंगे। इस अवसर पर अमरकंटक और डोल आश्रम के संस्थापक स्वामी कल्याण दास, महाराष्ट्र के देवनाथ मठ के स्वामी जितेंद्र नाथ, साध्वी विभानंद गिरी, डंडी स्वामी शंकरानन्द गिरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, आयोजन के प्रेरणास्रोत हीरा बल्लभ आदि शामिल होंगे। इस मौके पर रमेश राणा, रोशन सिंह लमगडिय़ा, नंदू पांडेय, अमित लमगडिय़ा, किशन सिंह लमगडिय़ा,,जीत सिंह चम्याल, ललित सिंह, दीवान सिंह लमगडिय़ा, गिरीश सिंह, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह कठायत आदि उपस्थित रहे।
बाक्स
वेबसाइट और पुस्तक का होगा विमोचन
पाटी (चंपावत)। यज्ञ के उद्घाटन अवसर पर आयोजन के प्रेरणास्रोत आईआरएसएस हीरा बल्लभ की ओर से विकसित मां वाराही धाम की वेबसाइट तथा वाराही मां पर लिखित पुस्तक का लोकार्पण किया जाएगा। यज्ञ के प्रत्येक दिन भंडारा होगा। संवाद