फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Viral On Rice Plant

वायरल की चपेट में धान की फसल हो रही चौपट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Viral On Rice Plant
बनबसा में खोतों में नष्ट हो रही धान की फसल। संवाद - फोटो : TANAKPUR
बनबसा/टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र में धान की फसल वायरल बीमारी से ग्रसित हो रही है। इससे प्रभावित धान का पौधा छोटा और पीला हो रहा है। प्रभावित पौधों में बाली आने की संभावना समाप्त हो चुकी है, जिससे उपज कम होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

कर्नल (सेवानिवृत्त) सीएस मुरारी, कैप्टन (सेवानिवृत्त) वीरेंद्र रजवार, कैप्टन (सेवानिवृत्त) हरीश कापड़ी, लक्ष्मण नाथ, जगत सिंह मिताड़ी, धनी चंद आदि ने बताया कि क्षेत्र के कई किसानों के खेतों में धान की फसल प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य, राज्य बागवानी पुरस्कार प्राप्त प्रगतिशील किसान पुष्कर कापड़ी, गणेश प्रसाद मौर्य, गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद, पूर्व कृषि उत्पादक समिति उपाध्यक्ष जसवंत बसेड़ा आदि ने सरकार से धान की फसल को हो रहे नुकसान का जायजा लेकर किसानों कोे उचित मुआवजा और बीमा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रगतिशील किसान हेमेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पहले क्षेत्र में कृषि वैज्ञानिक खेतों का निरीक्षण करने आते रहते थे लेकिन अब कृषि वैज्ञानिकों की टीम भी गांव में नहीं आ रही है। उन्होंने कृषि मंत्री गणेश जोशी से कृषि वैज्ञानिकों से निरीक्षण कराने की मांग की है।

इन दिनों धान में लगा रोग वायरल बताया जा रहा है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली में यह रोग काफी फैला है। इससे धान की फसल बौनी हो रही है। जड़ें कमजोर होने से पौधे गिर रहे हैं। दिल्ली, पंतनगर से आए कृषि वैज्ञानिकों ने क्षेत्र का भ्रमण कर फसलों का जायजा लिया है। -अंशु गप्ता, सहायक कृषि अधिकारी, टनकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed