फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Vimala received national award in the field of enterprise

Champawat News: विमला को उद्यम के क्षेत्र में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

Mon, 02 Jun 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 02 Jun 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Vimala received national award in the field of enterprise
दिल्ली में चंपावत की विमला को सम्मानित करते अति​थि। स्रोत : स्वयं
चंपावत। नगर के छतार निवासी विमला खर्कवाल (29) को राष्ट्रीय स्तर पर उद्यम के क्षेत्र में पुरस्कृत किया गया है। दिल्ली में आयोजित भारतीय उद्योग परिसंघ फाउंडेशन (सीआईआई) के वार्षिक व्यापार समिट में विमला को महिला आदर्श अवार्ड के साथ एक लाख रुपये की धनराशि प्रदान की गई। उन्हें यह पुरस्कार उद्यम स्थापित कराने के लिए लोगों और महिलाओं को प्रेरित के लिए दिया गया है।
विज्ञापन

बायफ चंपावत के परियोजना अधिकारी पीएस रावत ने बताया कि पुरस्कार के लिए देशभर से 400 से अधिक आवेदन गए थे। आवेदनों का सत्यापन करने के साथ जमीनी स्तर पर सर्वे के बाद प्रतियोगियों का चयन किया गया। शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक जुड़ाव और सूक्ष्म उद्यम आदि चार श्रेणी में चार-चार प्रतियोगी चुने गए। विमला बायफ और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जैसी परियोजना में कार्य करते हुए महिलाओं को उद्यम स्थापना करने के लिए प्रेरित करने का काम करते आ रही हैं।
विज्ञापन

विमला ने कहा पुरस्कार मिलने के बाद उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है। उन्हें पुरस्कार मिलने पर विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, रीप के परियोजना प्रबंधक शुभंकर झा, सहायक प्रबंधक प्रकाश पाठक, पंकज बिष्ट आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed