फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers surround EE

Champawat News: पैचवर्क में घटिया सामग्री प्रयोग करने से गुस्साए ग्रामीणों ने ईई को घेरा

Wed, 22 Mar 2023 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 22 Mar 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Villagers surround EE
 लोनिवि के प्रभारी ईई का घेराव करते ग्रामीण।  संवाद - फोटो : लोनिवि के प्रभारी ईई का घेराव करते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। चौमेल मोटर-लोहाघाट मोटर मार्ग पर लोनिवि की ओर से किए जा रहे पैचवर्क में घटिया सामग्री प्रयोग किए जाने पर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने लोनिवि के ईई का घेराव करने के साथ तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मानकों के साथ सड़क के गड्ढों को भरने के साथ जल्द मोटर मार्ग को हॉटमिक्स से पक्का करने की मांग की।


चामी के ग्राम प्रधान प्रकाश महर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने तहसील परिसर में लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम रिंकू बिष्ट को ज्ञापन देकर पैचवर्क कार्य गुणवत्ता के साथ करने की मांग की। बाद में लोनिवि कार्यालय जाकर ईई शिवाकर चौरसिया का घेराव किया। ग्रामीणों का कहना था कि लोहाघाट-चोमैल मोटर मार्ग में पिछले 15 वर्षों से लोनिवि ने डामरीकरण का कार्य नहीं किया है जिसके चलते सड़क के गड्ढों में बारिश के दिनों में पानी भर जा रहा है जिससे दो पहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने लोनिवि से नए सिरे से गुणवत्ता युक्त पैचवर्क करने और हॉटमिक्स करने की मांग की। इधर लोनिवि के प्रभारी अधिशासी अभियंता शिवाकर चौरसिया ने कहा कि मौसम ठीक होने के बाद दोबारा सड़क पर गुणवत्ता युक्त पैच वर्क कार्य कराया जाएगा। अगर ठेकेदार ने कार्य में लापरवाही बरती है तो जांच के बाद उसका भुगतान रोक दिया जाएगा। हॉटमिक्स का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। इस मौके पर पूर्व प्रधान चांद सिंह बोहरा, बालम पंवार, जय सिंह, ऋषभ महर, गोविंद सिंह, संजय राम, शेखर सिंह, सूरज सिंह, भुवन ओली आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed