फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers struggling with water crisis demonstrated with empty utensils

पेयजल समस्या से त्रस्त ग्रामीणों ने खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Villagers struggling with water crisis demonstrated with empty utensils
पेयजल किल्लत से जूझ रहे बाराकोट पम्दा के मयो तोक के लोग खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के ग्राम सभा पम्दा के मयो, आमथें और बसौरा तोक में गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है। लोग करीब छह किमी दूर से गधेरों से पानी लाकर अपनी और मवेशियों की प्यास बुझाने को मजबूर हैं। पेयजल समस्या से त्रस्त ग्रामीणों ने खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर गांव से पलायन करने की बात कही।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि पिछले चार महीनों से गांव के लिए बनाई गई काल्लो-मयो पेयजल योजना में पानी की एक बूंद नहीं टपकी है। गांव के पुस्तैनी जल स्रोत सूख चुके हैं। पम्दा के इन तोकों में अनुसूचित जाति के पांच परिवार, पिछड़ी और सामान्य जाति के तीन-तीन परिवार रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल समस्या के चलते वह करीब छह किमी दूर पुनई गधेरे से स्वयं और जानवरों के लिए पानी ढोना पड़ रहा है। मयो में स्थित पम्दा निवासियों के ईष्ट देव एकहथिया बाबा के देव डांगर ईश्वरीय दत्त जोशी का कहना है कि मंदिर में पूजा करते वक्त आचमन करने के लिए भी पानी नहीं है, सभी ग्रामीण पम्दा गांव से पानी लाकर पूजा करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी के नेतृत्व में खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीण ईश्वरी दत्त जोशी, मनोहर जोशी, महेश चंद्र जोशी, प्रकाश चंद्र जोशी का कहना है कि यदि ऐसे ही हालात रहे तो वह यहां से पलायन कर जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में देवकी देवी, भागीरथी देवी, परमानंद जोशी, ईश्वर दत्त जोशी, महेश चंद्र जोशी, कलावती देवी, प्रकाश जोशी, खीमा देवी, हरली देवी, नकुल जोशी, गरिमा जोशी मौजूद थे। जल संस्थान के जेई भुवन भट्ट का कहना है कि सप्ताह में दो दिन टेंकर से दो हजार लीटर पानी बांटा जा रहा है। समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed