{"_id":"5beda9f4bdec22098d6af1d2","slug":"villagers-sticks-to-making-of-tubewell","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमांत दिगालीचौड़ में ट्यूबवेल निर्माण को ग्रामीण लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमांत दिगालीचौड़ में ट्यूबवेल निर्माण को ग्रामीण लामबंद
उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Thu, 15 Nov 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के नेपाल सीमा से लगे दिगालीचौड क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान के लिए आंदोलन की रणनीति बनाते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट विकासखंड के नेपाल सीमा से लगे दिगालीचौड़ में पेयजल समस्या से त्रस्त ग्रामीणों ने ट्यूबवेल निर्माण शीघ्र कर पेयजल समस्या का समाधान नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इसके लिए ग्रामीणों ने पेयजल संघर्ष समिति का गठन किया। गिरीश खोलिया को समिति का अध्यक्ष चुना गया।
दिगालीचौड़ के रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार को लाल सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में एक भी पेयजल योजना नहीं होने से 150 से अधिक परिवारों के लोग हैंडपंपों, नौलों-धारों से प्यास बुझाने को मजबूर हैं। क्षेत्र में गंभीर पेयजल समस्या को देखते हुए पुलहिंडोला की तर्ज पर ट्यूबवेल निर्माण की मांग की जा चुकी है, लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हो सकी है।
संघर्ष समिति में मोनू बिष्ट उपाध्यक्ष, गोविंद बोहरा सचिव, उमेश सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। फतेह सिंह भंडारी, नंदा बल्लभ पांडेय, रमेश अधिकारी, कैलाश जोशी, मनोज काजी, गोविंद पांडेय, हरीश तिवारी, रमेश राम, नवीन कुमार, पवन कुमार को सदस्य चुना गया। संरक्षक मंडल में हीरा बल्लभ जोशी, लाल सिंह अधिकारी, रमेश चंद्र जोशी, सोबन सिंह सामंत, भूप सिंह भंडारी, नवीन तिवारी, कैलाश तिवारी, पूरन बोहरा, रमेश राम, कालू राम, दीपक रैंसवाल, लक्ष्मण सिंह, हीरा सिंह शामिल हैं।