{"_id":"57bdd03e4f1c1bd02dd4ef1b","slug":"villagers-protesting-against-the-nagar-panchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने की नगर पंचायत के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने की नगर पंचायत के खिलाफ नारेबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Wed, 24 Aug 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने की नगर पंचायत के खिलाफ नारेबाजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत की ओर से शंखपाल में लगातार कूड़ा डालने के चलते चौमेल क्षेत्र के लोग भड़क गए हैं। बुधवार को शंखपाल के पास नगर पंचायत का कूड़ा वाहन पहुंचा तो ग्रामीणों ने नारेबाजी कर नाराजगी जताई। मौके पर पहुंचे नगर पंचायत एवं प्रशासनिक अधिकारियों के कूड़ा वाहन को वापस भेजने और कूड़ा स्थल बदलने का आश्वासन देने पर लोग शांत हुए।
बुधवार को बीडीसी सदस्य दीवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में चौमेल क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने धरमघर बैंड के पास नगर पंचायत के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। दोपहर लगभग एक बजे नगर पंचायत का कूड़ा वाहन लोहाघाट से कूड़ा लेकर पहुंचा तो लोगों के विरोध को देखकर वाहन को चालक ने धरमघर मोड़ पर ही रोक लिया एवं इसकी सूचना अधिकारियों को दी, जिसके बाद मौके में पहुंचे नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार, कानूनगो चंद्र प्रकाश, राजस्व उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद और राजेंद्र नाथ आदि ने ग्रामीणों से वार्ता की।
लोगों ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में शंखपाल में कूड़ा डाला जाता है तो क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे। लोगों के आक्रोश को देखते हुए ईओ ने कूड़े के वाहन को वापस लोहाघाट की ओर भेजकर शंखपाल में कूड़ा न डालने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष चांद सिंह बोहरा, चंदर राम, हरीश पाठक, नवीन कुमार, हरी दत्त पुनेठा, उमेद सिंह, लाल सिंह बिष्ट, जवाहर सिंह, अमर सिंह, संजय फर्त्याल, उमेद सिंह, हरीश तिवारी आदि मौजूद रहे।