{"_id":"695979a87235ae6cc50c09ed","slug":"villagers-of-vibrant-village-polp-will-learn-the-nuances-of-electricianship-champawat-news-c-229-1-cpt1009-133781-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: वाइब्रेंट विलेज पोलप के ग्रामीण सीखेंगे इलेक्ट्रीशियन की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: वाइब्रेंट विलेज पोलप के ग्रामीण सीखेंगे इलेक्ट्रीशियन की बारीकियां
Sun, 04 Jan 2026 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। एसएसबी 5वीं वाहिनी का नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत वाइब्रेंट गांव पोलप में ग्रामीणों का 15 दिवसीय इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। संकल्प फाउंडेशन चंपावत के सहयोग से यह कार्यक्रम तीन से 17 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें 28 ग्रामीणों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने किया। उन्हाेंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल सामाजिक उत्तरदायित्व का उदाहरण है बल्कि ग्रामीण विकास की दिशा में एक सशक्त कदम भी है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में इलेक्ट्रीशियन के मूलभूत कार्य, आवश्यक उपकरणों की जानकारी, वायरिंग के मूलभूत सिद्धांत, स्विच व सॉकेट की कार्यप्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मरम्मत और सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। वहां उप कमांडेंट चंद्रशेखर सी. पाटिल, समवाय प्रभारी तामली, सहायक कमांडेंट केएच मेघचंद्र सिंह, प्रधान पोलप अमन तड़ागी, देवेंद्र जोशी, प्रयाग राम, मिस निशा, थाना प्रभारी तामली कैलाश जोशी, संकल्प फाउंडेशन के दीपक जोशी आदि थे।
--
चंपावत पुलिस ने एसएसबी जवानों को किया जागरूक
एसपी अजय गणपति के निर्देशानुसार चंपावत पुलिस ने एसएसबी चंपावत परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान एसएसबी जवानों को साइबर अपराध, साइबर स्लेवरी, नवप्रवर्तित आपराधिक कानून, पॉक्सो एक्ट, जेजे एक्ट और मानव तस्करी जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। प्रभारी साइबर सेल उपनिरीक्षक मनीष खत्री ने साइबर अपराधों से बचाव, बाल अधिकारों और नए आपराधिक कानूनों में हुए परिवर्तनों की जानकारी दी। उपनिरीक्षक अरविंद कुमार और अपर उपनिरीक्षक दीपक पाल ने मानव तस्करी की पहचान, त्वरित कार्रवाई और व्यावहारिक प्रक्रियाओं पर जानकारी दी।