फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers of the marginalized angry due to neglect of development

विकास की अनदेखी से नाराज सीमांत के ग्रामीणों की हुंकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Villagers of the marginalized angry due to neglect of development
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे गुमदेश क्षेत्र में निडिल और पीपलखान गांव के ग्रामीणों ने सीमावर्ती क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम (बीएडीपी) के तहत सीमांत क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया है। सांकेतिक प्रदर्शन कर विकास योजनाओं के लिए सीमांत को प्राथमिकता देने की मांग की गई। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण इस दूरस्थ क्षेत्र के लोगों की न तो जनप्रतिनिधि सुध लेते हैं और न ही प्रशासनिक अधिकारी। यहां के गांवों में स्ट्रीट लाइट न होने से ग्रामीणों को रात में आते-जाते समय काफी परेशानियां होतीं हैं। आंबेडकर गांव पीपल खान में लोगों को सरकारी आवास भी नहीं मिल पा रहे हैं। मजदूरी कर जैसे-तैसे परिवार पालने वाले लोगों को बीपीएल राशनकार्ड के लिए तरसना पड़ रहा है। क्षेत्र में कोई डिग्री कॉलेज न होने से बालिकाएं इंटर के आगे की पढ़ाई नहीं कर पाती है। व्यावसायिक शिक्षा के लिए कोई आईटीआई तक नहीं है। पेयजल समस्या झेल रहे कालूड़ा तोक के लोगों ने जल संस्थान से टैंकरों से पानी उपलब्ध कराने की मांग की। ग्रामीणों ने समस्याओं का समाधान जल्द न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर किसान यूनियन के जिला संयोजक राजेंद्र पुनेठा, प्रताप सामंत, जोगा राम, गोविंद सिंह, जीवन सिंह, दीपक पांडेय, मनी देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed