{"_id":"607333ab8ebc3edc076e1aaa","slug":"villagers-of-sheel-village-demonstrated-on-the-road-champawat-news-hld421338376","type":"story","status":"publish","title_hn":"शील गांव के ग्रामीणों ने सड़क को लेकर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शील गांव के ग्रामीणों ने सड़क को लेकर प्रदर्शन किया
विज्ञापन
विकास खंड बाराकोट के शील गांव को सड़क से जोडने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के शील गांव के लोग सड़क की मांग को लेकर मुखर हो गए हैं। ग्रामीणों ने जन प्रतिनिधियों और सरकार पर उनकी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। गांव को जल्द सड़क से न जोड़े जाने पर आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के जिला संयोजक राजेंद्र पुनेठा ने शील गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों का कहना था कि उनके गांव की सबसे बड़ी दिक्कत यहां के लिए सड़क का न होना है। सड़क न होने के कारण उन्हें काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। सबसे ज्यादा दिक्कतें तब आती हैं जब गांव में कोई गंभीर रूप से बीमार पड़ जाता है। अस्पताल पहुंचाने के लिए पहले उसे छह किलोमीटर डोली पर लाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि पांचवीं से ऊपर की शिक्षा लेने के लिए बच्चों को जंगल के रास्ते चौमेल जाना पड़ता है, जंगल में हर वक्त जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों ने क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने, किसानों को समय समय पर निशुल्क खाद, बीज आदि का वितरण करने, सड़क का निर्माण करने आदि की मांगें रखीं। प्रदर्शन करने वालों में ललित बिष्ट, सोनू बिष्ट, जोगेंद्र सिंह, तेज सिंह, राम सिंह, गंगा देवी, भागा देवी, पार्वती देवी, शंकर सिंह, रेखा, तिलोकी, रेवती, परी, मधी देवी आदि मौजूद थे।