फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers of Las Tok in Patan panic after leopard enters courtyard

Champawat News: आंगन में तेंदुआ आने से दहशत में पाटन के लास तोक के ग्रामीण

Wed, 11 Feb 2026 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 11 Feb 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Las Tok in Patan panic after leopard enters courtyard
लोहाघाट (चंपावत)। ग्राम पंचायत पाटन पाटनी के लास तोक में तेंदुए की दहशत बरकरार है। क्षेत्र में आए दिन तेंदुआ दिखने से लोग सहमे हुए हैं। मंगलवार रात तेंदुए एक घर के आंगन में दिखने से लोगों में डर और बढ़ गया है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण निर्मल पांडेय ने बताया कि मंगलवार देर रात तेंदुआ उनके घर के आंगन में पहुंच गया। जैसे ही परिवार और आसपास के लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों का शोर सुनकर भी तेंदुआ कुछ देर तक बेखौफ होकर आंगन में घूमता रहा। कुछ दूर बाद तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। इस घटना के बाद से क्षेत्र में लोग डरे और सहमे हैं।
विज्ञापन

इधर, शशांक पांडेय ने बताया कि कुछ दिनों से कनेड़ा तोक में भी तेंदुए के गुर्राने की आवाजें सुनाई दे रही हैं जिससे ग्रामीणों में डर बढ़ गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। रेंजर एनडी पांडेय ने ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि तेंदुआ दिखाई देन पर वन विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed