{"_id":"5abe70274f1c1bc8618b48aa","slug":"villagers-of-gwinaad-surrounded-junior-engineer","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वीनाड़ा के ग्रामीणों ने कनिष्ठ अभियंता को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वीनाड़ा के ग्रामीणों ने कनिष्ठ अभियंता को घेरा
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
मल्ली ग्वीनाड़ा में जेई का घिराव करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाराकोट विकासखंड के मल्ली ग्वीनाड़ा गांव में सड़क निर्माण के दौरान पेयजल योजना की टूटी पाइप लाइन की मरम्मत नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को पीएमजीएसवाई के कनिष्ठ अभियंता का घेराव किया। साथ ही ध्वस्त पेयजल योजना को शीघ्र चालू नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
ग्रामीण विपिन जोशी, त्रिलोक जोशी, चंदू जोशी, हीरा बल्लभ जोशी, भवानी दत्त जोशी आदि का कहना है कि पिथौरागढ़ मार्ग में मल्ली ग्वीनाड़ा के पास करीब तीन माह पूर्व तल्ला बापरू से गेरी तक पीएमजीएसवाई द्वारा सड़क निर्माण किया गया था। इस दौरान ग्वीनाड़ा गांव के लिए बनी छोड़ानी पेयजल योजना ध्वस्त होने से गांव के करीब 30 परिवारों की पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई।
योजना को ठीक कराने की मांग को लेकर कार्यदायी संस्था के अभियंता से कई बाद मांग की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। विभाग ने अब सड़क में डामरीकरण का कार्य भी कर दिया है, लेकिन क्षतिग्रस्त पेयजल योजना को ठीक नहीं किया गया। शुक्रवार को क्षेत्र में आए पीएमजीएसवाई के कनिष्ठ अभियंता का का घेराव कर क्षतिग्रस्त पेयजल योजना को चालू करने की मांग की। साथ ही योजना को एक सप्ताह के भीतर चालू नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।