फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers of Dudabasta performed in the Collectorate

डड़ाबिष्ट के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया

Mon, 12 Jun 2017 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत Updated Mon, 12 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Dudabasta performed in the Collectorate
प्रदर्शन करते डड़ाबिष्ट के ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
 
विज्ञापन

बीते चार माह से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे जिला मुख्यालय के समीपवर्ती डड़ा बिष्ट ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर पेयजल समस्या की जानकारी दी। उनका कहना था कि डड़ा बिष्ट के लिए ललुवापानी से फेस टू योजना का निर्माण किया गया है। 

पेयजल योजना के मूल स्रोत में पर्याप्त पानी उपलब्ध होने के बावजूद ग्रामीणों को एक एक बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। जल संस्थान के अभियंताओं को इसकी जानकारी दिए जाने के बाद जल स्तर में गिरावट की बात कही जा रही है। जबकि ग्रामीणों ने मौके पर खुद जाकर देखा तो स्रोत में पर्याप्त पानी उपलब्ध है। लेकिन कई स्थानों में लीकेज के कारण पेयजल की बर्बादी हो रही है। ज्ञापन में कहा गया है कि ललुवापानी से सेलाखोला तक पेयजल लाइन जमीन के भीतर बिछाई गई है, जबकि सेलाखोला से डड़ा बिष्ट तक पेयजल लाइन खुली होने के कारण गर्मी के मौसम में अराजक तत्व मुख्य लाइन में कट लगाकर पेयजल की बर्बादी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


जिन पर अंकुश लगाए जाने की जरूरत है। ग्राम प्रधान पुष्पा नेगी की अगुवाई में प्रदर्शन करने और डीएम को ज्ञापन सौंपने वालों में जीवन सिंह, मनोज सिंह, दीपक बिष्ट, मुन्नी देवी, सरस्वती देवी, लीलावती, नीमा बिष्ट, संगीता नेगी, चंपा नेगी, शांति देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed