फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers move by keeping their lives on their palms

जान हथेली पर रखकर आवाजाही करते हैं ग्रामीण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Villagers move by keeping their lives on their palms
लोहाघाट ब्लाक के दूरस्थ कोटला-ढूंगी का बदहाल मोटर मार्ग - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के मंगोली गांव के कोटला ढूंगी तोक को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। कटिंग के बाद सड़क पर काम नहीं होने का खामियाजा यहां के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्हें जान हथेली पर रखकर इस सड़क से आवाजाही करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में तत्कालीन सांसद महेंद्र सिंह माहरा ने सांसद निधि से कोटला से ढूंगी तक 21.83 लाख रुपये लागत से 1380 मीटर सड़क के निर्माण कार्य की स्वीकृति दी थी। वर्ष 2016 में उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड हल्द्वानी की ओर से सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर वर्ष 2017 में पूरा कर दिया गया।
विज्ञापन

सड़क कटिंग के पांच साल बाद अब इसका कोई सुधलेवा नहीं है। सड़क उबड़-खाबड़, गड्ढे और कीचड़ से लबालब है। किनारे पर घनी झाड़ियां उगी हुई हैं और नालियों का निर्माण भी नहीं हुआ है। बरसात के समय में सड़क पर लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि को हस्तांतरण की पत्रावलियां की जा रही हैं तैयार
लोहाघाट (चंपावत)। मंगोली की प्रधान रेखा बोहरा और पूर्व प्रधान चांद सिंह बोहरा का कहना है कि सांसद निधि से कोटला से बस्टानौली तक काटी गई सड़क को लोनिवि के हस्तांतरण करने के लिए पत्रावलियां तैयार की जा रही हैं। सिरतोली-मंगोली-कोटला सड़क की हालत ठीक करने के लिए लोनिवि से संपर्क किया जा रहा है। साथ ही जन प्रतिनिधियों से भी सड़क को सुधारने और डामरीकरण करने के लिए सहयोग जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed