फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers furious due to non-transactional work in Chaumel post office

चौमेल डाकघर में लेनदेन का कार्य न होने से भड़के ग्रामीण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Villagers furious due to non-transactional work in Chaumel post office
चौमेल डाकघर में लेनदेन ठप होने से गुस्साए ग्रामीण प्रदर्शन करते हुए। विज्ञप्ति - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के चौमेल डाकघर में लंबे समय से लेन देन का कार्य ठप होने पर ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने डाकघर के खिलाफ प्रदर्शन कर कार्य शुरू करने की मांग की, जल्द कार्य शुरू न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को ग्राम प्रधान प्रकाश सिंह मेहर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कामकाज ठप होने पर डाकघर के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान का कहना था कि चौमेल क्षेत्र में मात्र एक डाकघर है, जिसमें में लोगों ने अपने खाते खुलवाए हैं लेकिन करीब पांच महीनों से डाकघर में लेन देन का कार्य ठप पड़ा हुआ है। लोगों को एबटमाउंट या लोहाघाट आदि स्थानों के डाकघरों में जाने के लिजए मजबूर होना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कतें बुजुर्गों, बीमार लोगों को हो रही है। प्रदर्शन करने वालों में योगेश सिंह, विक्रम सिंह, ललित शर्मा, मनोज सिंह, कुलदीप फर्त्याल, रवि महर, केशव सिंह आदि थे। डाक निरीक्षक जैनेंद्रकांत भारती का कहना है कि डाकघर के संचालन के लिए आरआईसीटी डिवाइस मिल गई हैं उसमें अभी कुछ तकनीकी दिक्कत है। दिक्कत को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है, जल्द डाकघर की सेवाएं शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed