फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers demonstrate if Golden Card is not formed

गोल्डन कार्ड नहीं बनने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Tue, 01 Jan 2019 10:45 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो/ अमर उजाला , लोहाघाट (चंपावत)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Tue, 01 Jan 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrate if Golden Card is not formed
गोल्डन स्वास्थ्य कार्ड न बनने पर लोहाघाट सीएचसी में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : चंपावत
 प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के गोल्डन कार्ड नहीं बनने पर लोगों ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह से ही गोल्डन कार्ड बनाने आ गए थे लेकिन दिन भर कोई कार्ड नहीं बनाया गया। उधर,  कार्ड बनाने वाली टीम के जिला समन्वय ने बताया कि मंगलवार सुबह से बीएसएनएल की कनेक्टिविटी न होने के कारण गोल्डन हेल्थ कार्ड बनाने में दिक्कतें हो रही थी।
विज्ञापन


मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विकास खंड लोहाघाट के फोर्ती गांव से 40 से अधिक लोग गोल्डन हेल्थ कार्ड बनाने के लिए आए थे। दिन में करीब 12 बजे तक इंतजार करने के बाद जब कार्ड नहीं बने तो वह ग्रामीणों आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों का कहना था कि एक ओर जहां सरकार द्वारा अच्छी पहल की गई है, वहीं कार्ड बनाने के लिए पुख्ता इंतजाम न होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि वह अपना कामकाज छोड़कर सुबह से कार्ड बनाने के लिए लोहाघाट आए हैं, लेकिन उनके हेल्थ कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। उन्होंने प्रदर्शन कर जल्द कार्ड बनाने की मांग की। इधर, कार्ड बनाने वाली टीम के जिला समन्वय जीवन बगौली ने बताया कि मंगलवार सुबह से बीएसएनएल की कनेक्टिविटी न होने के कारण गोल्डन हेल्थ कार्ड बनाने में दिक्कतें हो रही थी।  अन्य नेटवर्क से हेल्थ कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। प्रदर्शन करने वालों में महेश्वरी देवी, रेखा देवी, मीना देवी, देव राम, सूरज कुमार, नितिन कुमार, मुकेश कुमार, सागर कुमार, हर्षित, रोहन, विजय, प्रीति, नीलम, मोनिका, पूरन राम आदि शामिल थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बीएसएनएल के जीटीओ विजय बहादुर का कहना है कि क्षेत्र में बीएसएनएल की कनेक्टिविटी ठीक है। सीएचसी लोहाघाट के कनेक्शन में कोई दिक्कत हो सकती है, इस संबंध में कोई शिकायत नहीं की गई है।  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का कनेक्शन चेक कर उसमें आई खामी को जल्द दूर किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed