{"_id":"693b002bfddae73a510769f7","slug":"villagers-angry-over-slow-pace-of-construction-of-karnakarayat-suni-motor-road-champawat-news-c-229-1-shld1019-132880-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कर्णकरायत-सुंई मोटर मार्ग निर्माण की धीमी गति पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कर्णकरायत-सुंई मोटर मार्ग निर्माण की धीमी गति पर भड़के ग्रामीण
Thu, 11 Dec 2025 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
कर्णकरायत-सुंई मोटर मार्ग निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए पीएमजीएसवाई के ईई को ज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड लोहाघाट में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन कर्णकरायत-सुंई मोटर मार्ग की धीमी गति पर ग्रामीणों और जन प्रतिनिधियों ने गहरी नाराजगी जताई है। जन प्रतिनिधियों ने कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई के ईई को ज्ञापन देकर जल्द कार्य पूरा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि करीब पांच किमी लंबे कर्णकरायत-सुंई मोटर मार्ग का कार्य लंबे समय से लटका पड़ा है। यह मोटर मार्ग क्षेत्रीय लोगों की आवाजाही का प्रमुख मार्ग है। ग्रामीण धूल भरी सड़क में आवाजाही करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि सड़क पर मजदूर न के बराबर हैं और जगह-जगह पत्थर बेतरतीब ढंग से पड़े हैं। इससे उठने वाली धूल आम जनता के लिए गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के अंदर कार्य फिर से शुरू नहीं किया गया तो समस्त क्षेत्रवासी एकजुट होकर उग्र आंदोलन करेंगे।