फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Village head of the organization performing on Kalktret

ग्राम प्रधान संगठन का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Mon, 21 Sep 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/टनकपुर Updated Mon, 21 Sep 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संगठन ने राज्य सरकार के खिलाफ सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने ग्राम पंचायतों को केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाले 14वें वित्त आयोग के बजट में अतिक्रमण का आरोप लगाया।

विज्ञापन


जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर राज्य सरकार पर प्रधानों के अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया। जिला योजना में ग्राम प्रधानों के प्रस्तावों को शामिल करने की मांग भी उठाई। ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ के नेतृत्व में प्रदर्शन करने वाले देवेंद्र सिंह मेहरा, महेश सिंह, पूरन सिंह, संजय सिंह, महेश्वरी देवी, महेश सिंह, हेमा देवी, दीपा देवी आदि का कहना था कि एक ओर राज्य सरकार की ओर से 32 विभागों को पंचायतों के अधीन किए जाने का नारा दिया जा रहा है, वहीं ग्राम पंचायतों को अधिकारविहीन किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित शासनादेश वापस न लिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


उधर, टनकपुर में ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले अध्यक्ष अमजद हुसैन के नेतृत्व में प्रधानों ने तहसील में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने वित्त की धनराशि में कटौती ने कर ग्राम पंचायतों को पूरी धनराशि दिए जाने की मांग उठाते हुए ऐसा नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने एसडीएम नरेश दुर्गापाल को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में किरन देवी, अरुण कुमार, सुनील शाही, पूजा देवी, बसंत राय, माल देवी, हरूली देवी, खष्टी देवी, गंगा गुरूंग, नीतू गोस्वामी, गीता देवी, पुष्पा विश्वकर्मा, दीपा बिष्ट, मीना देवी, कमलेश देवी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed