{"_id":"669ab6119604d8b81808cd64","slug":"vehicles-will-soon-be-able-to-park-in-multi-storey-in-tanakpur-tanakpur-news-c-243-1-shld1007-103807-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टनकपुर में जल्द मल्टी स्टोरी में खड़े हो सकेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टनकपुर में जल्द मल्टी स्टोरी में खड़े हो सकेंगे वाहन
Sat, 20 Jul 2024 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 20 Jul 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
टनकपुर के टैक्सी स्टैंड के पास निर्मित मल्टी स्टोरी पार्किंग।
टनकपुर (चंपावत)। नगर में जल्द लोगों को चौप्रहिया वाहनों के लिए मल्टी स्टोरी पार्किंग की सुविधा मिल जाएगी। टैक्सी स्टैंड के पास 2.96 करोड़ की लागत से 79 कारों के पार्क करने के लिए पार्किंग का निर्माण किया गया है। पालिका को हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द पालिका की ओर से पार्किंग का संचालन शुरु होने की उम्मीद है।
बता दें कि मां पूर्णागिरि धाम के प्रमुख पड़ाव नगर क्षेत्र में हर समय मां पूर्णागिरि के श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है। कुमाऊं के वाहनों का दबाव रहता है। नगर में वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान की आवश्यकता बनी हुई है। मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल योजना पर वर्ष 2021-22 से कार्य शुरु हुआ। कार्यदायी संस्था उत्तराखंड पेयजल निगम लोहाघाट के परियोजना प्रबंधक गिरीश चंद्र पंत ने बताया कि 2.96 करोड़ की लागत से मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद हस्तांतरण के लिए पालिका को पत्र भेजा जा चुका है।
पार्किंग में ग्राउंड फ्लोर में 25 कार, प्रथम मंजिल में 27 और दूसरी मंजिल में 27 कार खड़ी की जा सकेंगी। इसका पालिका को हस्तांतरण की प्रकिया जारी है। बहरहाल, नगर में लोगों को जल्द कार पार्किंग की सुविधा मिल सकेगी। इससे यातायात में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
एसडीएम और प्रशासक नगर पालिका, टनकपुर, आकाश जोशी ने बताया कि मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण पूरा हो गया है, पालिका को जल्द हस्तांतरित हो जाएगा। इसके बाद कार पार्किग की सुविधा मिल जाएगी।