फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   vehicles movemenrt will stop for two days

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो दिन और नहीं होगी बड़े वाहनों की आवाजाही

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
vehicles movemenrt will stop for two days
निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग में स्वांला के पास कट रही चट्टान का मुआयना करते अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर में निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग पर टनकपुर-चंपावत के बीच बड़े वाहनों के लिए आवाजाही अभी नहीं खुलेगी। कार्यदायी संस्था से मंत्रणा करने के बाद डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बृहस्पतिवार शाम को इस मार्ग को बड़े वाहनों के लिए 14 दिसंबर तक के लिए बंद करने के आदेश जारी किए। जीप, कार, दोपहिया और अन्य छोटे वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। इधर बड़े वाहनों पर रोक से टैक्सी चालकों की चांदी हो गई है। यात्रियों ने बताया कि कई टैक्सी संचालक ज्यादा किराया वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

एनएच पर स्वांला के पास सड़क बेहद संकरी और खतरनाक होने के चलते सुरक्षागत कारणों से बसों, ट्रक, कैंटर और अन्य बड़े वाहनों का आवागमन 11 और 12 दिसंबर को बंद किया गया था। हल्द्वानी जानेे वाले वाहनों को देवीधुरा और अल्मोड़ा जाने वाले वाहनों को घाट होते हुए डायवर्ट किया गया है। बृहस्पतिवार शाम को डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिकारियों से मंत्रणा कर सड़क के संकरेपन के मद्देनजर बड़े वाहनों के लिए प्रतिबंध को दो दिन आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इधर एनएचएआई के लोहाघाट के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला और अन्य अधिकारियों ने स्वांला की कटिंग साइट का मुआयना किया। बताया कि अभी इस कठोर चट्टान को काटने में कम से कम दो दिन का समय और लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत रोडवेज स्टेशन गेट पर लटका ताला
चंपावत। निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग पर रोडवेज बसों के संचालन पर लगी रोक से चंपावत बस स्टेशन के गेट पर ताला लटक गया है। बुधवार से इस मार्ग पर बसों का आवागमन बंद होने से स्टेशन में सन्नाटा पसरा रहा। स्टेशन की कैंटीन भी बंद है। स्टेशन और आसपास के प्रतिष्ठान पर भी असर पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि दो दिन में करीब एक लाख रुपये के कारोबार की चपत लगी है। वहीं टनकपुर से पहाड़ को आने वाले वाहनों की आवाजाही बंद होने से मैदानी क्षेत्र के स्टेशन की रौनक भी प्रभावित हुई है।
लोहाघाट से सिर्फ छह बसों का संचालन हुआ
लोहाघाट/टनकपुर। लोहाघाट से बृहस्पतिवार को सिर्फ छह बसों का संचालन हुआ। ये सभी बसें देवीधुरा होते हुए विभिन्न मार्गों को भेजी गईं। स्टेशन प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि इन छह बसों में से चार लोहाघाट डिपो की थीं और दो बसें टनकपुर की थीं। टनकपुर की ये बसें रास्ते में फंसी थीं। लोहाघाट से देहरादून को दो और नैनीताल व ऋषिकेश को एक-एक बस भेजी गई।

जबकि टनकपुर डिपो की फंसी दोनों बसें देवीधुरा होते हुए टनकपुर गईं। स्टेशन प्रभारी ने बताया कि रोडवेज के पास दो अतिरिक्त बसें थीं लेकिन सवारी नहीं होने से दिल्ली और अन्य किसी रूट पर बृहस्पतिवार को बस नहीं भेजी जा सकी। वहीं लोहाघाट व टनकपुर डिपो को दो दिनों में चार लाख रुपये से अधिक राजस्व का नुकसान हो चुका है। बसों के नहीं चलने से वरिष्ठ नागरिक मुफ्त यात्रा का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। टनकपुर को जाने वाले यात्रियों से कई टैक्सी संचालक अधिक किराया वसूल रहे हैं।

निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग में स्वांला के पास खाई से बचाव को लगाई गई कॉशन टेप।

निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग में स्वांला के पास खाई से बचाव को लगाई गई कॉशन टेप।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed